{"_id":"6ae6307092b3d3064802032f","slug":"markets-become-livelier-ahead-of-diwali-shopping-for-colorful-lights-begins-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-163975-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: दिवाली से पहले बाजार में बढ़ी रौनक, रंग-बिरंगी लाइटों की खरीदारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: दिवाली से पहले बाजार में बढ़ी रौनक, रंग-बिरंगी लाइटों की खरीदारी शुरू
विज्ञापन
शहर की पुरानी सब्जी मंडी में दिवाली की बिक्री के समान से सजीं दुकानें। संवाद
फतेहाबाद। दिवाली के त्योहार में अब एक सप्ताह का समय शेष है। ऐसे में बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है और ग्राहकों ने घरों, दुकानों व कार्यालयों को सजाने के लिए खरीदारी शुरू कर दी है। बाजार रंग-बिरंगी लाइटों, झालरों और आकर्षक लड़ियों से सज गए हैं। इस बार ग्राहकों में स्वदेशी उत्पादों के प्रति अधिक रुझान देखने को मिल रहा है। हालांकि बाजार में चीन में बनी एलईडी लड़ियां और सजावटी लाइटें भी उपलब्ध हैं, लेकिन लोग भारतीय कंपनियों के उत्पादों को प्राथमिकता दे रहे हैं। वहीं, फ्लावर दीये भी ग्राहकों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
बाजार में इस बार सजावट के लिए कई तरह की लाइटें उपलब्ध हैं। इनमें दीये वाली लाइट, रंग-बिरंगी एलईडी, लेजर लाइट, लालटेन वाली लाइट, राइस लाइट, पर्दा लाइट, स्टार, बेल और फूलों के डिजाइन वाली झालर शामिल हैं। इसके अलावा बिजली के लैंप, पेपर लैंप, बहुरंगी बल्ब और बैटरी से चलने वाली सजावटी लाइटें भी ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं। फ्लावर दीयों की भी अच्छी मांग है। इन दीयों की खासियत यह है कि इनमें पानी डालते ही बिना बिजली या लाइट के स्वत: रोशनी होने लगती है।
--
दामों में 50 से 100 रुपये तक की बढ़ोतरी
शहर की पुरानी सब्जी मंडी के दुकानदार पवन नारंग ने बताया कि इस बार पिछले वर्ष की तुलना में रंग-बिरंगी लाइटों की मांग में काफी बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, विभिन्न प्रकार की लाइटों के दाम भी बढ़े हैं। लड़ी लाइट, लेजर लाइट और फ्लावर लाइट की कीमतों में 50 से 100 रुपये तक का इजाफा हुआ है। वहीं, चाइनीज झालरों के दाम भी पिछले साल की अपेक्षा 20 से 30 रुपये तक बढ़ गए हैं। बाजार में सजावटी लड़ियों की कीमत 20 रुपये से शुरू होकर 1500 रुपये तक है। ग्राहकों की पसंद और बजट के अनुसार दुकानों पर अलग-अलग रेंज के उत्पाद उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
--
स्वदेशी एलईडी की ओर बढ़ रहा रुझान
दुकानदार राधेश्याम गोयल, नरेश व अतुल ने बताया कि इस बार स्वदेशी उत्पादों की मांग अच्छी है। उनके पास भारतीय कंपनियों की झालरों और एलईडी लाइटों का स्टॉक रखा है। ग्राहक भी स्वदेशी एलईडी और सजावटी लाइटों की खरीदारी में रुचि दिखा रहे हैं। हालांकि, चाइनीज एलईडी झालर और लड़ियां भी बाजार में मौजूद हैं और कुछ ग्राहक इन्हें भी खरीद रहे हैं। दुकानदारों को उम्मीद है कि दिवाली नजदीक आने के साथ ही खरीदारी में और तेजी आएगी तथा इस बार कारोबार अच्छा रहेगा।
--
बाजार में चाइनीज रंग बिरंगी लड़ियों की भरमार है, लेकिन मैं भारतीय कंपनियों के उत्पादों की खरीदारी करूंगा।
इस बाजार में कई प्रकार के सजावटी सामान मिल रहा है।
रमेश कुमार, ग्राहक।
--
चाइनीज लड़ियों की बजाय मिट्टी के दीपक की खरीदारी करनी चाहिए। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कट लगते रहते हैं। ऐसे में तेल दीपक जलाने चाहिए।
कपूर सिंह, ग्राहक।