फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Mann Ki Baat program infuses new energy: Dudaram

मन की बात कार्यक्रम से होता है नई ऊर्जा का संचार : दुड़ाराम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Mann Ki Baat program infuses new energy: Dudaram
अनाजमंडी ​स्थित अपने प्रतिष्ठान पर मन की बात कार्यक्रम सुनते पूर्व विधायक दुड़ाराम। स्रोत : प्
फतेहाबाद। भाजपा जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व फतेहाबाद के पूर्व विधायक चौ. दुड़ाराम के कार्यालय में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम सुना गया। वरिष्ठ भाजपा नेता महेश शर्मा व बोदीवाली के सरपंच मेनपाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

दुड़ाराम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम देशवासियों को नई दिशा देने वाला और प्रेरणादायक है। कार्यक्रम से नई ऊर्जा का संचार होता है। यह कार्यक्रम राजनीति से परे समाज की ज्वलंत समस्याओं और उनके समाधान पर केंद्रित रहता है। उन्होंने कहा कि मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से देशवासियों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जल बचाओ जैसे अभियानों से जोड़ने का संदेश मिलता है। युवाओं को स्टार्टअप, नवाचार और शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी जाती है। किसानों और गांव के विकास के लिए सकारात्मक सोच और योजनाओं को बल मिलता है। देश की महान विभूतियों और स्वतंत्रता सेनानियों की गाथा सुनकर राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत होती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 2047 तक विकसित भारत का सपना साकार होगा। आज जो योजनाएं और नीतियां लागू हो रही हैं, वे देश को एक सशक्त, समृद्ध और आधुनिक राष्ट्र बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed