{"_id":"63976743f35b7639b171a73f","slug":"manita-ran-fastest-in-1500-meters-race-fatehabad-news-hsr649548699","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: 1500 मीटर दौड़ में मनीता दौड़ी सबसे तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: 1500 मीटर दौड़ में मनीता दौड़ी सबसे तेज
विज्ञापन
रतिया महिला महाविद्यालय में दौड़ लगाती छात्राएं।
- फोटो : Fatehabad
रतिया। राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में दो दिवसीय दसवीं वार्षिक एथलेटिक्स मीट सोमवार को शुरू हुई। मीट का शुभारंभ जिला उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. राजेश मेहता ने किया जबकि अध्यक्षता मेजबान प्राचार्य डॉ. रविंद्र पुरी ने की। बीए अंतिम वर्ष की छात्रा मनीता ने सभी प्रतिभागियों को खेल को खेल की भावना से खेलने की शपथ दिलवाई। वहीं, छात्राओं ने हरियाणवी नृत्य और भांगड़ा की भी प्रस्तुतियां दी।
मुख्य अतिथि डॉ. राजेश मेहता ने कहा कि आज के समय में खेल जीवन का महत्वपूर्ण भाग बन गया है। खेलों के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार प्राप्त किया जा सकता है। खेल शरीर के साथ-साथ व्यक्ति को मानसिक रूप से भी मजबूती प्रदान करते हैं। अंतर विश्वविद्यालय टेबल टेनिस टीम की विजेता छात्राओं पूनम, प्रियंका, मनीषा और ताइक्वांडो की विभिन्न प्रतियोगिताओं की विजेता छात्राओं मीनल, तमन्ना और मनीषा को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया।
ये रहे प्रतियोगिता के नतीजे
संयोजक परमजीत संधा व जनसंपर्क अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता के प्रथम दिन 1500 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर की दौड़ और भाला फेंक मुकाबले हुए। 1500 मीटर दौड़ में बीए अंतिम वर्ष की छात्रा मनीता ने प्रथम स्थान, बीए प्रथम वर्ष की रजनी ने द्वितीय, बीए अंतिम वर्ष की बींद्र ने तृतीय स्थान हासिल किया। 200 मीटर दौड़ में प्रथम मनीता, द्वितीय सपना रानी, तृतीय गुरप्रीत कौर रही। 400 मीटर दौड़ में प्रथम मनीता, द्वितीय गुरप्रीत कौर और तृतीय जश्नप्रीत कौर रही। भाला फेंक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नीशू रानी, द्वितीय स्थान मनीषा और तृतीय स्थान पूजा रानी ने प्राप्त किया। इस मौके पर सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।