फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Man sentenced to 20 years in prison for raping a minor girl

Fatehabad News: नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के दोषी को 20 वर्ष कारावास

Mon, 25 May 2026 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 25 May 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Man sentenced to 20 years in prison for raping a minor girl
फतेहाबाद। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमित गर्ग फतेहाबाद की अदालत ने पॉक्सो एक्ट के एक मामले में आरोपी विक्रम उर्फ रोकी को दोषी करार देते हुए 20 वर्ष कारावास की सजा सुनाई गई। जुर्माना राशि 2 लाख रुपये में से, 1 लाख रुपये सरकारी खजाने में तथा एक लाख रुपये पीड़िता को बतौर मुआवजा देने के आदेश किए।
विज्ञापन

मामले की जानकारी देते हुए देवेन्द्र मित्तल, जिला न्यायवादी फतेहाबाद ने बताया कि 28 जून.2024 को एक शिकायतकर्ता द्वारा थाना सदर फतेहाबाद में शिकायत दी गई कि उसकी नाबालिग पुत्री घर से लापता हो गई है तथा किसी अज्ञात युवक द्वारा उसे बहला-फुसलाकर ले जाने का संदेह है। शिकायत के आधार पर थाना सदर फतेहाबाद में मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन

जांच के दौरान 31 जुलाई 2024 को नाबालिग बालिका को राजस्थान से बरामद किया गया तथा जांच में आरोपी विक्रम उर्फ रोकी की संलिप्तता पाए जाने पर उसे गिरफ्तार किया गया। अनुसंधान, मेडिकल रिपोर्ट, पीड़िता के बयान एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले में दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ी गईं। अदालत ने गवाहों की ठोस गवाही व भौतिक साक्ष्यो के आधार पर आरोपी को अदालत द्वारा कठोर कारावास की सजा सुनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed