फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   man missed with family

परिवार सहित युवक लापता

Tue, 08 Dec 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद Updated Tue, 08 Dec 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
भूना पुलिस को आरोपी के खिलाफ शिकायत दी है। उधर पीड़ित ने सीएम विंडो में भी शिकायत पत्र देकर जान-माल की रक्षा करने तथा आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


पुलिस शिकायत में सुरेश कुमार टिब्बी निवासी ने बताया कि गुड़गांव में उसके भाई राकेश कुमार की छोटी सी कपड़े की दुकान है।

जिस पर फाइनेंसर विनय पाल यादव व मुकेश कुमार यादव गुड़गांव निवासी ने मामूली सी राशि देकर कई गुणा ब्याज लगा दिया। जिससे वह कर्ज में डूबा हुआ है।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसका भाई पिछले कई दिनों से बच्चों सहित लापता है। उन्होंने आशंका व्यक्त की है कि उसके भाई तथा बच्चों का फाइनेंसर ने अपहरण किया है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने बताया कि गुड़गांव में उसके साथ मारपिटाई की तथा कई कागजातों पर अंगूठे लगवाए। अपने भाई राकेश की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी उपरोक्त लोगों ने दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसको खतरा है। उसे जान से मार देने की धमकियां दी जा रही है। इस संबंध में थाना प्रभारी विजेंद्र सिहाग ने बताया कि टिब्बी में अपहरण से संबंधित मामले की शिकायत भूना पुलिस के पास नहीं आई है। सीएम विंडो में दी है तो शिकायत आने के बाद मामले की जांच की जाएगी।

क्या कहता है फाइनेंसर

गुड़गांव के फाइनेंसर विनय पाल यादव ने बताया कि सुरेश कुमार का भाई राकेश कुमार गुड़गांव में दुकान चला रहा है। जिसने दर्जनों लोगों से लाखों रुपये उठा रखे हैं।


वह पिछले कई दिनों से दुकान बंद करके गायब है। हमने सुरेश कुमार से मात्र बातचीत की थी। अपहरण की बात मनगढ़ंत है। सुरेश को गुड़गांव से जाते समय दो सौ रुपये किराया भी देकर भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed