फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   man fall dawn from running train, expire

ट्रेन में चढ़ने के दौरान फिसला, मौत

Wed, 09 Dec 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद Updated Wed, 09 Dec 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
 यात्रियों ने तुरंत शोर मचाया तो गार्ड ने ट्रेन को रुकवाया। सूचना मिलने पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को रेलवे ट्रैक से बाहर निकाला।
विज्ञापन


मंगलवार शाम करीब 5 बजे हिसार से लुधियाना जाने वाली पैसेंजर ट्रेन जाखल से लुधियाना की ओर रवाना हो रही थी। 30 वर्षीय युवक चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया।

लेकिन चढ़ते समय उसका पांव फिसल गया और वह गाड़ी से नीचे गिर कर ट्रैक पर जा पहुंचा। जहां ट्रेन के नीचे आने से उसकी मौत हो गई।

मौके पर पहुंचे जीआरपी चौकी प्रभारी बलवंत सिंह, एएसआई दयानंद ने मृतक के शव की तलाशी ली। एक बैग में मृतक के शैक्षिक प्रमाण पत्रों व रिहायशी एवं अन्य पहचान पत्र मिले।
विज्ञापन


जिसके आधार पर मृतक की पहचान विनोद (31) पुत्र संतलाल निवासी हिसार गंगवा के रूप में की गई है। फिलहाल मृतक के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक परिजनों के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। मृतक के पास से मिले कागजातों में रखे उसके राशन कार्ड के अनुसार मृतक बच्चों का पिता है।

चौकी प्रभारी बलवंत सिंह ने कहा कि मृतक विनोद चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहा था। जिसके एक हाथ में चाय का कप व दूसरे में बैग था। जिस कारण वह चढ़ने में असफल रहा और ट्रेन के नीचे आकर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed