फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Man dies in road accident under suspicious circumstances

Fatehabad News: संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क दुर्घटना में व्यक्ति की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Man dies in road accident under suspicious circumstances
रतिया। गांव रतनगढ़ के पास एक कार की कीकर के पेड़ के साथ टक्कर होने पर कार सवार की मौत हो गई। मामले में मृतक की पत्नी की शिकायत पर उसी कार को चला रहे चालक के खिलाफ शहर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में वार्ड नंबर 14 निवासी सर्वजीत कौर ने बताया कि उसके पति अमृतपाल का वार्ड नंबर 5 निवासी जशनप्रीत उर्फ जशन सिंह के साथ पैसों का लेनदेन का विवाद चल रहा था। इस विवाद के चलते अमृतपाल को जशन अपनी गाड़ी में बैठाकर ले गया था। काफी देर तक उसके पति अमृतपाल के वापस नहीं आने पर उसने अपने पति के मोबाइल पर कॉल की तो दूसरी तरफ से जशन के मामा के लड़के हरमन ने फोन उठाते हुए कहा कि गाड़ी चला रहे जशन और अमृतपाल का गांव रतनगढ़ के पास कीकर के पेड में टक्कर हो गई है। इसके बाद वह मौके पर पहुंचे तो उसके पति अमृतपाल की मौत हो चुकी थी। सर्वजीत कौर ने आरोप लगाया कि जशन काफी चालाक किस्म का व्यक्ति है और उसे आशंका है कि जशन ने जानबूझकर लापरवाही से उसके पति को मारा है। शहर थाना प्रभारी जय सिंह ने बताया कि शहर पुलिस ने मृतक की पत्नी सर्वजीत कौर की शिकायत पर जशनप्रीत उर्फ जशन सिंह के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed