{"_id":"69a71f4b874bb432b502ca5d","slug":"man-accused-of-giving-drugs-to-son-beaten-up-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-149564-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: बेटे को नशे की गोलियां देने का आरोप लगा युवक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: बेटे को नशे की गोलियां देने का आरोप लगा युवक को पीटा
Tue, 03 Mar 2026 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 03 Mar 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में हंगामा करते हुए परिजन संवाद
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में मंगलवार दोपहर एक युवक पर नशे की गोलियां देने का आरोप लगाते हुए महिला ने उसे पकड़ लिया और धुनाई कर दी। घटना से अस्पताल परिसर में हंगामा खड़ा हो गया। सूचना मिलने पर युवक को अस्पताल स्थित चौकी ले जाया गया।
महिला ने बताया कि उसका बेटा रतिया के अस्पताल में भर्ती है और उसका उपचार चल रहा है। वह उसे दिखाने नागरिक अस्पताल आई थी। इसी दौरान एक युवक वहां पहुंचा और उसके बेटे से बात करने लगा। महिला का आरोप है कि युवक पहले भी उसके बेटे को नशे की गोलियां दे चुका है और इस बार भी वही कोशिश कर रहा था।
चौकी में तलाशी के दौरान युवक के पास से अलग-अलग नाम की कई पर्चियां मिलीं। इनमें अधिकतर मनोरोग और दंत रोग विशेषज्ञ की ओपीडी पर्चियां थीं। घटना के बाद अस्पताल में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
-
अस्पताल से गोलियां ले जाकर युवकों को देने का संदेह
पकड़े गए युवक के पास अलग-अलग नाम से ओपीडी की पर्चियां मिली हैं। कई पर्चियां एक ही मरीज के नाम से है तो कई दूसरे व्यक्ति के नाम से मिली। ये पर्चियां मनोरोग और दंत रोग विशेषज्ञ के नाम से थी। ऐसे में संदेह है कि युवक डॉक्टरों से पर्चियों पर दवाई लिखवाकर अस्पताल से लेकर बेच रहा था। ये युवक उक्त गोलियां नशेड़ी युवकों को देता था। हालांकि युवक का कहना था कि वह दूसरे मरीजों के लिए यहां से दवाई लेकर जाता है।
-
मामला संज्ञान में आया है, इस बारे में व्यवस्था की जाएगी। कई मरीज ऐसा कर रहे हैं जो कि अलग-अलग पर्ची बनवा लेते हैं और फिर दवाई लेकर गलत इस्तेमाल कर लेते है। ऐसे लोगों पर निगरानी रखी जाएगी।
-डॉ. बुधराम, सिविल सर्जन