फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Mama sold niece to young man after rape

मामा ने दुष्कर्म के बाद युवक को बेच दी भांजी

Tue, 23 Mar 2021 11:40 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Mama sold niece to young man after rape
गांव बड़ोपल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार करवाने आई युवती के लापता होने के मामले में नया मोड़ आ गया है। लापता हुई युवती को पुलिस ने गांव खाराखेड़ी से सोमवार को बरामद कर लिया है। बरामद होने के बाद युवती ने अपने मामा और शिकायत देने वाले युवक के खिलाफ दुष्कर्म, मानव तस्करी और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

युवती का आरोप है कि उसके मामा ने उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद उसे गांव काजलहेड़ी के युवक को बेच दिया। मामले में सदर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गुमशुदगी के दर्ज हुए मामले में दुष्कर्म, मानव तस्करी और जान से मारने की धमकी के आरोप में धाराएं जोड़ी हैं। मामले के मुताबिक 14 मार्च को गांव काजलहेड़ी के युवक ने सदर थाना में शिकायत दी थी कि उसके साथ हिसार के राजनगर निवासी युवती सहमति संबंध में रह रही थी। 12 मार्च को दोपहर के समय सीएचसी बड़ोपल में दांत की दवाई लेने के लिए दोनों आए थे। इस दौरान युवती पानी पीने के बहाने बाहर चली गई और इसके बाद पता नहीं चला। मामले में सदर पुलिस ने गुमशुदगी के आरोप में मामला दर्ज किया था। मामले में सदर पुलिस ने जांच शुरू की तो युवती को गांव खाराखेड़ी से बरामद कर लिया। युवती ने आरोप लगाए कि उसके मामा ने उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर गांव काजलहेड़ी के युवक को बेच दिया। युवक ने भी उसके साथ गलत काम किया। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

कोट ---
युवती को बरामद कर लिया गया है। युवती ने आरोप लगाया है कि उसके मामा ने दुष्कर्म करने के बाद उसे बेचा है। मामले में आरोपी मामा और युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ये अभी जांच का विषय है कि कितने में बेचा है। फिलहाल जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शादीराम, बड़ोपल चौकी इंचार्ज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed