{"_id":"6470fd28a61577bcf20eb634","slug":"maintenance-of-parks-adopted-by-institutions-fatehabad-news-c-21-hsr1012-143378-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: संस्थाओं को गोद दिए पार्कों का रखरखाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: संस्थाओं को गोद दिए पार्कों का रखरखाव
Sat, 27 May 2023 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 27 May 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के जगजीवन पुरा में पार्क।
फतेहाबाद। नगर परिषद द्वारा संस्थाओं को गोद दिए गए पार्कों में रखरखाव सही नहीं मिलने पर उनसे वापस लिए जा सकते हैं। नगर परिषद के जेई गोद दिए गए पार्कों का निरीक्षण करेंगे। इस संबंध में ईओ ऋषिकेश चौधरी ने जेई को निरीक्षण के निर्देश जारी किए हैं। अभी फिलहाल पहले से गोद दिए गए पार्कों का निरीक्षण होगा। इसके बाद अभी हाल ही में गोद दिए गए पार्कों और ग्रीन बेल्ट का एक माह बाद निरीक्षण किया जाएगा।
नगर परिषद अधिकारियों ने ये फैसला पार्कों के रखरखाव में मिल रही शिकायतों के चलते लिया है। नगर परिषद शहर के सार्वजनिक पार्कों को साफ-सफाई और मरम्मत कार्य के लिए संस्थाओं को गोद देती है। इसको लेकर नगर परिषद संस्था को भुगतान करता है।
अप्रैल में इन पार्कों को दिया गया था गोद
पार्क गोद लेने वाली संस्था
रानी लक्ष्मी बाई पार्क रानी लक्ष्मी बाई पार्क सोसाइटी
स्वर्ण जयंती हेरिटेज पार्क श्री संत सज्जन चेरिटेबल ट्रस्ट संदूजा अस्पताल पार्क क्षेत्रीय राजपूत महासभा डॉ.आंबेडकर पार्क जिंदगी वेल्फेयर सोसाइटी
विज्ञापन
टैक्सी स्टैंड पार्क जिंदगी वेल्फेयर सोसाइटी
अरोड़ा होटल के सामने पार्क दीपक मेहता मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट
शिवपुरी पार्क श्मशान भूमि सुधार सभा
मॉडल टाउन के 10 पार्क श्मशान भूमि सुधार सभा
सुंदर नगर पार्क दि जगजीवनपुरा वेलफेयर सोसाइटी
आठ ग्रीन बेल्ट श्मशान भूमि सुधार सभा
-- -- -- -- -- -
चार रुपये वर्ग मीटर के हिसाब से नगर पालिका करता है भुगतान :
शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय की तरफ से पार्कों की मरम्मत और साफ-सफाई के लिए संस्थाओं को गोद दिया जाता है। नगर परिषद संबंधित संस्था को चार रुपये प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से भुगतान करता है।
नगर परिषद द्वारा सार्वजनिक पार्को को गोद दिया जाता है। कई पार्कों को लेकर शिकायतें आ रही हैं। इसके चलते संबंधित अधिकारी निरीक्षण करेंगे। अगर कहीं कमी मिलती है तो संबंधित संस्था को नोटिस दिया जाएगा। नोटिस के भी हालात नहीं सुधरते है तो वापस लिया जा सकता है।
- ऋषिकेश चौधरी, ईओ नगर परिषद