फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Main accused of beating elderly father in love marriage case arrested

Fatehabad News: प्रेम विवाह मामले में बुजुर्ग पिता की पिटाई करने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
Main accused of beating elderly father in love marriage case arrested
भूना। गांव जांडली खुर्द में प्रेम विवाह करने वाले युवक के बुजुर्ग पिता की 11 जून को सरेआम लाठी डंडों से पिटाई करने के मामले में मुख्य आरोपी सुशील उर्फ सिल्लू पूनिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी वीरवार को अदालत में सरेंडर करने की फिराक में था। इसी दौरान सब इंस्पेक्टर रामपाल खलेरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उसे अदालत के बाहर से काबू कर लिया और न्यायालय में पेश करके एक दिन के रिमांड पर ले लिया। बुजुर्ग के साथ मारपीट मामले में चार और अन्य आरोपी अभी भी फरार है।
विज्ञापन

गांव जांडली खुर्द निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग जयकिशन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि इसी साल 15 फरवरी को उसके छोटे बेटे अनिल व गांव की रीतू ने घर से भागकर प्रेम विवाह कर लिया था। घटनाक्रम के तुरंत बाद उसके परिवार पर जानलेवा हमला करने की धमकियां मिली तो वे 18 फरवरी को रिश्तेदारियों में चले गए। 28 फरवरी को पुलिस ने अनिल व रीतू को राजस्थान से हिरासत में ले लिया था। पुलिस पूछताछ में दोनों ने अपनी-अपनी स्वेच्छा से प्रेम विवाह करने की जानकारी दी। फिलहाल अनिल व रीतू दोनों पति-पत्नी के रूप में परिवार से दूर रह रहे हैं। जय किशन ने बताया कि उसने पुलिस के सामने रीतू को शादी के बयान बदलने और अपने परिवार के लोगों के साथ जाने के लिए काफी गुहार लगाई थी। बुजुर्ग ने बताया कि रीतू ने उसकी एक नहीं सुनी और कोर्ट में अनिल के साथ रहने का फैसला ले लिया। इसलिए तभी से अनिल व रीतू जांडलीखुर्द से दूर चले गए। मगर वह दहशत के साए में एक-एक दिन काट रहे हैं क्योंकि रीतू पक्ष के लोगों ने उसके परिवार का घर में रहना दूभर किया हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस की मदद से 29 मार्च को जयकिशन परिवार के सदस्य अपने घर से घरेलू सामान लेने आए तो पुलिस की मौजूदगी में करीब 30 से अधिक लोगों ने उन पर हमला कर दिया था। वीरवार को पुलिस जांच अधिकारी रामपाल खलेरी को सूचना मिली कि मुकदमे में मुख्य आरोपी सुशील उर्फ सिल्लू पूनिया अदालत में सरेंडर करने जा रहा है। मगर पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई की तो आरोपी को बाहर ही दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
बुजुर्ग जयकिशन पर हमले के मुख्य आरोपी सुशील उर्फ सिल्लू पूनिया को गिरफ्तार कर लिया है। रिमांड पर लेकर दूसरे हमलावरों का नाम पूछने और लाठी डंडे बरामद करने के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है।
-शादीराम, प्रभारी, भूना पुलिस थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed