फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Main accused Mahabir arrested in honeytrap case, search for others continues

Fatehabad News: हनीट्रैप मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Fri, 22 Aug 2025 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 22 Aug 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Main accused Mahabir arrested in honeytrap case, search for others continues
भूना। रिटायर्ड सूबेदार रणधीर सिंह उर्फ धीर सिंह के साथ हनीट्रैप और धोखाधड़ी मामले में थाना भूना पुलिस ने मुख्य आरोपी महाबीर सिंह को गिरफ्तार किया है। महाबीर मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जिला उन्नाव के गांव दरौली का रहने वाला है। वह फिलहाल भूना में रह रहा था।
विज्ञापन

थाना अध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि आरोपी को शुक्रवार को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में हिसार जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार महाबीर, उसकी पत्नी और अन्य पर आरोप है कि उन्होंने साजिश के तहत सूबेदार को जाल में फंसा कर 5 लाख 35 हजार रुपये ठग लिए। डीएसपी नरसिंह बिश्नोई और थाना प्रभारी ओमप्रकाश बिश्नोई ने इस मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन

फौजी की शिकायत पर महिला सहित सात लोगों दर्ज पर हुई है एफआईआर :
पीड़ित सूबेदार ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि आरोपी पहले किरायेदार बनकर उसके घर में रहने लगे। बाद में महिला उसे यौन शोषण के आरोप लगा ब्लैकमेल करने लगी। शिकायत के साथ दी गई ऑडियो रिकॉर्डिंग और पेन ड्राइव में मौजूद डिजिटल साक्ष्यों की तकनीकी जांच के बाद पुलिस ने 20 अगस्त को महाबीर और उसकी पत्नी व कुलदीप बौद्ध, टेकराम, दिनेश बौद्ध, रमन बैंस व हरपाल बौद्ध के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed