फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Mahapanchayat of farmers will be held in Bhattu on 21st, will take a big decision

Fatehabad News: भट्टू में 21 को होगी किसानों की महापंचायत, लेंगे बड़ा फैसला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jan 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Mahapanchayat of farmers will be held in Bhattu on 21st, will take a big decision
भट्टूकलांं में भूख हड़ताल पर बैठे किसान।
भट्टू कलां। भट्टू कलां उप तहसील कार्यालय में चल रहे भूमि सुधार आंदोलन के दौरान प्रशासन को दिए गए सात दिन के अल्टीमेटम के बाद शनिवार को ठूईयां के किसान ट्रैक्टरों व अन्य वाहनों के काफिले के साथ धरनास्थल पर पहुंचे। इस काफिले में एक ऊंटनी को भी लाकर तहसील कार्यालय के ताला लगे स्थान पर बांध दिया गया। धरने पर दो युवा किसान नेता भूख हड़ताल पर भी बैठे, जिसमें बनमंदोरी निवासी दीपक भांभू व अमित बेनीवाल शामिल रहे। इन दोनों ने किसानों के समर्थन में भूख हड़ताल की घोषणा की।
विज्ञापन

इस दौरान किसानों ने रविवार को बैठक कर अगले आंदोलन की रूपरेखा बनाने का निर्णय लिया। शनिवार को भारी संख्या में धरना स्थल पर गांव ठूईयां के ग्रामीण ढोल नगाड़ों के साथ किसान आंदोलन को समर्थन देने के लिए पहुंचे। गांव ठूईयां के सरपंच सुरेश मल्हाण ने कहा कि पूरा गांव इस आंदोलन में किसानों के साथ है। भूमि सुधार आंदोलन के 2 महीने के करीब होने व उक्त तहसील के तालाबंदी के दसवें दिन भी किसानों की कोई सुध नहीं ले रहा है। पगड़ी संभाल जट्टा के मनदीप नथवान ने कहा कि रविवार को महापंचायत बुलाकर आगे का कठोर निर्णय लिया जाएगा। अब किसानों के सब्र का बांध टूटने लगा है, वह कोई बहुत बड़ा फैसला ले सकते है।
विज्ञापन


23 जनवरी को फतेहाबाद में जुटेंगे जिलेभर के किसान
मनदीप नथवान ने बताया कि 23 जनवरी को फतेहाबाद में जिले भर के किसान इकट्ठे होंगे। उस दिन 24 जनवरी को मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आगमन को लेकर फैसला लिया जाएगा। वहीं, धरने को समर्थन देते हुए व्यापार मंडल भट्टूमंडी के व्यापारियों ने निर्णय लिया कि किसानों के समर्थन स्वरूप 23 जनवरी को पूरी मंडी व भट्टू गांव के साथ मिलकर सामूहिक रूप से धरने में शामिल होंगे और दुकानें बंद रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed