फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Made to pledge not to consume drugs

Fatehabad News: नशा न करने का दिलाया संकल्प

Wed, 01 Oct 2025 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 01 Oct 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
Made to pledge not to consume drugs
फतेहाबाद। जागरण में लोगों को नशा न करने की शपथ दिलाते भवानी सिंह। स्रोत : प्रवक्ता
फतेहाबाद। महाशक्ति चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता भवानी सिंह ने कहा कि धार्मिक कार्यक्रम हमें अपने समाज की रक्षा करने का संदेश देते हैं। धार्मिक कार्यक्रमों में हमें अपने अराध्य देव के सामने नशे जैसी बुराइयों को त्यागने का संकल्प लेना चाहिए। वह गुरुनानकपुरा मोहल्ला में दुर्गा अष्टमी के अवसर पर आयोजित मां भगवती जागरण को बतौर मुख्यअतिथि संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

भवानी सिंह ने मां भगवती के दरबार में माथा टेकते हुए दीप प्रज्वलित कर जागरण का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में प्रमुख समाजसेविका नेहा मित्तल भी मौजूद रही। जागरण में उपस्थित मोहल्लावासियों को भवानी सिंह ने शपथ दिलाई कि वह न तो स्वयं नशा करेंगे और न ही अपने आस-पास के लोगों को नशा करने देंगे। अगर कोई व्यक्ति नशा बेचने का काम करता है तो उसकी सूचना पुलिस प्रशासन व ट्रस्ट टीम सदस्यों को देंगे। इस अवसर पर भवानी सिंह ने सीएम नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में नशे के खिलाफ युद्धस्तर पर जारी अभियान की कड़ी में महाशक्ति चैरिटेबल ट्रस्ट की पार्षद कपिल खत्री के नेतृत्व में 15 सदस्यीय कमेटी की भी घोषणा की।
विज्ञापन

भवानी सिंह ने कहा कि मां दुर्गा ने अनेक राक्षसों का संहार किया। हम दरबार में प्रार्थना करते हैं कि महामाई नशा रूपी राक्षस का भी संहार करें और समाज की रक्षा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed