फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Made a video by making a video call to the assistant lineman and blackmailed him.

Fatehabad News: सहायक लाइनमैन को वीडियो कॉल करके बनाई वीडियो, किया ब्लैकमेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
Made a video by making a video call to the assistant lineman and blackmailed him.
फतेहाबाद। बिजली निगम में तैनात एक एएलएम (सहायक लाइनमैन) को व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल करके वीडियो बना ली गई और फिर ब्लैकमेल किया गया। मामले में 23,100 रुपये भी ऐंठ लिए गए और फिर दोबारा डिमांड की गई। मामले में सदर पुलिस ने गांव मल्हड़ निवासी जनवीर की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में जनवीर ने बताया कि वह बिजली निगम में एएलएम के पद पर तैनात है। 12 जून को मेरे फोन नंबर पर व्हाट्सएप कॉल आई और फिर कुछ समय बाद वीडियो कॉल आई। इस दौरान उसने कॉल अटैंड कर ली। आरोप है कि इस दौरान वीडियो बना ली और ब्लैकमेल करने लग गई और कहा कि खाता में 25 हजार रुपये डाल दो नहीं तो वीडियो वायरल कर दूंगी। इसके बाद उसने डर के चलते 23100 रुपये डाल दिए। इसके बाद फिर से फोन करके ब्लैकमेल किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। इस संबंध में शिकायतकर्ता ने नेशनल सायबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed