फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Lumpy infected seven cows died, figure reached 85

लंपी संक्रमित सात गायों की मौत, आंकड़ा 85 तक पहुंचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Lumpy infected seven cows died, figure reached 85
फतेहाबाद। लंपी पॉक्स से ग्रस्त पशुओं की संख्या में अब कमी आने लगी है और रिकवरी रेट बढ़ रहा है। रविवार को जिले में 31 लंपी ग्रस्त पशु मिले हैं। वहीं संक्रमित पशुओं की मौत का सिलसिला लगातार जारी है। रविवार को भी सात गायों की लंपी से मौत हुई है।
विज्ञापन

फतेहाबाद में रविवार को लंपी पॉक्स से सात गायों की मौत हुई है। जिले के गांव अयाल्की, बोदीवाली व गिल्लाखेड़ा में लंपी के कारण दो-दो तथा रतिया में एक गाय ने दम तोड़ दिया। जिले में लंपी से मरने वाली गायों का आंकड़ा 85 तक पहुंच गया है। वहीं जिले में लंपी ग्रस्त 31 पशु मिले हैं। जिले में अब तक लंपी के 2145 केस मिल चुके हैं। लंपी के मिले अब तक के 2145 केसों में से 1490 पशु ठीक हो चुके हैं। लंपी से पशुओं का रिकवरी रेट बढ़कर साढ़े 69 फीसदी से अधिक हो गया है। 645 पशुओं का अभी भी इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

चौथे दिन लगी 6500 डोज
जिले में लंपी बचाव के लिए दूसरे चरण में आई 64 हजार 500 डोज में से अब तक 44 हजार 200 पशुओं को लंपी का टीका लगाया जा चुका है। रविवार को 6500 पशुओं को लंपी की डोज लगी है। पशुपालन विभाग ने एक लाख आठ हजार पशुओं को डोज लगाने का लक्ष्य रखा हुआ है और इससे पहले पहले चरण में 22 हजार 200 पशुओं को लंपी की डोज लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
लंपी से पशुओं का रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है और केस कम आ रहे हैं। आने वाले दिनों में सभी पशुओं को टीका लगा दिया जाएगा और उम्मीद है कि 10-15 दिनों में जिले में लंपी का असर नहीं रहेगा।
-डॉ. सुखविंद्र गिल, उपनिदेशक, पशुपालन विभाग, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed