{"_id":"5fedfe7d8ebc3e3c52614a46","slug":"lover-couple-attacked-fatehabad-news-rtk588814470","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से भागकर कोर्ट में शादी करने पहुंचे प्रेमी जोड़े पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से भागकर कोर्ट में शादी करने पहुंचे प्रेमी जोड़े पर हमला
विज्ञापन
कोर्ट में शादी करने पहुंचे प्रेमी जोड़े पर लड़की के परिजनों द्वारा हाथापाई करने का मामला सामने आया है। लड़की के परिजनों ने दोनों के साथ हाथापाई की है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस के आते ही लड़की के परिजन मौके से फरार हो गए। प्रेमी युगल टोहाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों से है। हुडा चौकी पुलिस ने दोनों को डीएसपी दलजीत के सामने पेश किया। युवती ने कहा कि वह लड़के के साथ ही जाएगी।
इसके बाद दोनों को सदर थाना टोहाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। सदर टोहाना पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। मामले के मुताबिक पुलिस अधिकारियों ने बताया कि टोहाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों के युवक व युवती शादी के लिए घर से भागे थे। शादी करने के लिए फतेहाबाद कोर्ट पहुंचे और यहां पर वकील से मिलने के लिए जा रहे थे। बताया जा रहा है कि लड़की के परिजनों को इस बात का पता चल गया और वे भी कोर्ट में पहुंच गए। यहां पर लड़की के परिजनों ने विरोध किया और हाथापाई शुरू कर दी। पुलिस के पहुंचते ही लड़की के परिजन मौके से फरार हो गए।
प्रेमी युगल शादी के लिए आया था, हमले की आशंका को लेकर टीम पहुंची थी। युवक और युवती को सदर टोहाना पुलिस के हवाले कर दिया है। उनके क्षेत्र के दोनों हैं। आगे की कार्रवाई वो ही कर रहे हैं। - राधेश्याम, हुडा चौकी इंचार्ज।
विज्ञापन
कोर्ट में शादी के लिए प्रेमी जोड़ा आया था। परिसर में लड़की के परिजनों ने झगड़ा कर लिया। पुलिस के पहुंचने पर परिजन मौके से भाग गए। मामला सदर थाना टोहाना के क्षेत्र का होने के चलते वहां भेज दिया गया है। - दलजीत बेनीवाल, डीएसपी।