फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Loot from Petrol pump employee in Fatehabad

Fatehabad: पेट्रोल पंप कर्मी को पिस्तौल दिखा लूटे सवा लाख रुपये, देर रात हुई वारदात

Mon, 03 Oct 2022 11:21 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 03 Oct 2022 11:21 AM IST
सार

देर रात करीब 1 बजकर 50 मिनट पर बाइक पर दो युवक आए और कर्मचारी को उठाया । जब वह उठा तो एक युवक ने उसका कॉलर पकड़ लिया और रुपये देने की मांग की। उसने कहा कि उसके पास रुपये नहीं है तो उसके ऊपर पिस्तौल तान दी।

विज्ञापन
Loot from Petrol pump employee in Fatehabad
फतेहाबाद में लूट के बारे में जानकारी देते पेट्रोल पंप कर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

फतेहाबाद के भट्टू कलां के आदमपुर रोड स्थित अरुणा पेट्रोल पंप पर रविवार रात को दो युवक कर्मचारी को पिस्तौल दिखाकर एक लाख 25 हजार रुपये लूट ले गए। लुटेरे जाते समय पंप पर लगे सीसीटीवी की डीवीआर भी ले गए। भट्टू पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।
विज्ञापन


पंप कर्मचारी वीरेंद्र ने बताया कि रात को वह पंप पर सोया हुआ था। करीब 1 बजकर 50 मिनट पर बाइक पर दो युवक आए और उसे उठाया। जब वह उठा तो एक युवक ने उसका कॉलर पकड़ लिया और रुपये देने की मांग की। उसने कहा कि उसके पास रुपये नहीं है तो उसके ऊपर पिस्तौल तान दी और कॉलर से पकड़कर पंप के दफ्तर के अंदर ले गए। उसके अनुसार यहां पर उससे गल्ले की चाबी मांगी गई जो उसने दे दी, जिसके बाद पिस्तौल ताने युवक ने गल्ले से करीब सवा लाख रुपये की नकदी निकाल ली। इसके बाद दूसरे गल्ले की चाबी मांगी, लेकिन उसमें कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन


उसने बताया कि दूसरा युवक चाकू लेकर खड़ा रहा और बाद में जाते हुए वे पंप के सीसीटीवी फुटेज की डीवीआर भी उखाड़ कर अपने साथ ले गए। इसके बाद उसने पंप संचालकों को सूचना दी और उसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। फिलहाल भट्टू थाना पुलिस ने कर्मचारी वीरेंद्र की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed