फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Locks on the market gate were broken and slogans were raised.

Fatehabad News: मंडी के गेट पर लगाए ताले तोड़े, नारेबाजी की

Tue, 14 Oct 2025 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 14 Oct 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Locks on the market gate were broken and slogans were raised.
रतिया गेट पर लगाए गए ताले तोड़ते हुए किसान यूनियन के नेता : संवाद
रतिया। भारतीय किसान यूनियन खेती बचाओ के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को मंडी के गेट पर लगाए गए तालों को तोड़ दिया। किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने मंडी के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी भी की। साथ ही चेताया कि अगर मंडी के अधिकारियों ने अपना भ्रष्टाचार बंद नहीं किया तो मजबूरन उन्हें आंदोलन करना पड़ेगा।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन खेती बचाओ के उपाध्यक्ष सरदार राजविंदर सिंह चहल, उपाध्यक्ष बेगराज फूला, राम जाट , केवल सिंह , रणजीत सिंह, बलवंत सिंह अनाज मंडी पहुंचे। इस दौरान मार्केट कमेटी के सचिव से गेट पर ताला लगाने पर नोक झोंक भी हुई। अनाज मंडी के अधिकारियों ने ताले खोलने से इनकार कर दिया तो यूनियन के कार्यकर्ताओं ने ताले तोड़ना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

इस दौरान भारतीय किसान यूनियन खेती बचाओ के उपाध्यक्ष सरदार राजविंदर सिंह चहल, उपाध्यक्ष बेगराज फूला, राम जाट , केवल सिंह , किसान नेताओं ने अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मार्केट कमेटी के अधिकारियों की ओर से शेलर मालिकों से मिलीभगत कर उन्हें फायदा पहुंचाने के लिए अनाज मंडी के गेटों पर ताला लगाया गया है ताकि किसान अपनी फसल लेकर अनाज मंडी में न आ पाएं और शेलर मलिक उनका शोषण करके कम दामों पर धान खरीद सकें। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ अधिकारियों द्वारा शेलर में सीधा धान ले जाने को लेकर गेट पास के नाम पर प्रति क्विंटल 10 से 12 रुपए की वसूली की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्केट कमेटी के सचिव राजकुमार ने बताया कि मंगलवार को मंडी के गेट खोलने को लेकर किसान यूनियन के सदस्य उनसे मिलने आए थे। इसके बाद उन्होंने मंडी के तीन गेट खुलवा दिए। राइस सेलर में सीधा धान उतरने के आरोप निराधार हैं। मार्केट कमेटी की टीम में लगातार सेलर का निरीक्षण कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed