फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Loan of two crores for medicines, received only Rs 50 lakh to repay

Fatehabad News: दवाओं की उधारी दो करोड़, चुकाने के लिए मिले सिर्फ 50 लाख रुपये

Fri, 28 Feb 2025 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 28 Feb 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Loan of two crores for medicines, received only Rs 50 lakh to repay
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में डिस्पेंसरी के बाहर लगी मरीजों की भीड़संवाद
फतेहाबाद। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से प्रदेश के सभी जिले के लिए 23 करोड़ 25 लाख रुपये का बजट जारी किया गया है। मुख्यमंत्री मुफ्त इलाज योजना के तहत जारी बजट में फतेहाबाद जिले को 50 लाख रुपये मिले हैं। जबकि स्वास्थ्य विभाग पर करीब दो करोड़ रुपये की तो उधारी ही है।
विज्ञापन


बता दें कि स्वास्थ्य विभाग प्रदेश के सभी नागरिक अस्पताल को दवा खरीद के लिए बजट जारी करता है। विभाग इस बजट से उन दवाइयों की खरीद करता है जो वेयर हाउस से नहीं मिलती है। वेयर हाउस से सप्लाई न आने पर सिविल सर्जन कार्यालय की तरफ से दवाइयों की खरीद की जाती है। जिले में पिछले दिनों कफ सिरप और एंटी रैबीज वैक्सीन की खरीद की गई थी। संवाद
विज्ञापन


-

जिला बजट जारी हुआ (लाख में)

अंबाला 50

भिवानी 150

चरखी दादरी 50

फरीदाबाद 50

फतेहाबाद 50

गुरुग्राम 150

हिसार 250

झज्जर 50

जींद 200

कैथल 150

करनाल 150

कुरुक्षेत्र 70

नारनौल 50

नूहं 100

पलवल 40

पंचकूला 300

पानीपत 65

रेवाड़ी 50

रोहतक 50

सिरसा 100

सोनीपत 100

-

आठ माह में ही खरीदी दो करोड़ की दवाइयां

जिला स्वास्थ्य विभाग प्रबंधन ने पिछले आठ माह में ही दो करोड़ रुपये कीमत की दवाओं की खरीद कर ली है। जुलाई माह से अब तक जिले में दो करोड़ की दवाइयां खरीदी जा चुकी है। इसमें मुख्य तौर पर डिस्पेंसरी की दवाइयां, लैब जांच किट, ऑपरेशन संबंधित सामान शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

उधारी ज्यादा होने पर पिछले साल वेंडर दवा सप्लाई करने से कर चुके मना

वर्ष 2023-24 में दवाइयों की उधारी ज्यादा होने पर वेंडरों ने सप्लाई देने से मना कर दिया था। हालांकि बाद में बजट आने पर विभाग द्वारा उनका भुगतान भी किया गया। लेकिन बजट कम मिलने से इस बार फिर से दवा की कमी का संकट खड़ा हो सकता है।

-

अभी हाल ही में बजट आया और वेंडरों को भुगतान किया गया है। मुख्यालय की तरफ से जैसे ही और बजट आएगा तो भुगतान कर दिया जाएगा।

- डॉ. निरपाल चंद, उप सिविल सर्जन, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed