फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Little son missing at night

सुबह मृत मिली महिला, रात में छोटा बेटा लापता

Wed, 14 Oct 2020 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Little son missing at night
तिया में लापता हुए मुकेश की तलाश करने के मामले में जांच करती पुलिस। - फोटो : Fatehabad
निकटवर्ती गांव नंगल में 70 वर्षीय महिला के मर्डर के मामले में बुधवार को उस समय नया मोड़ आ गया जब मृतक महिला का छोटा बेटा मुकेश देर रात्रि संदिग्ध परिस्थितियों में घर से गायब हो गया और सुबह उसकी स्कूटी व चप्पले खेत के साथ लगते भाखड़ा नहर के किनारे मिली। लापता व्यक्ति की पत्नी ने सूचना पुलिस को दी। रतिया पुलिस व ग्रामीण मौके पर पहुंचे और भाखड़ा नहर में व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी। पुलिस द्वारा गायब हुए युवक की तलाश के लिए गोताखोर भी बुलाएं गए हैं। बताया गया है कि लापता हुए युवक के घर से एक नोट भी बरामद हुआ है जिसमें लिखा हुआ है कि मंगलवार को उसकी माता का मर्डर हो गया था। जिसमें उसका कोई हाथ नहीं है लेकिन परिजन उसे फसाना चाहते हैं।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार निकटवर्ती गांव नंगल में मंगलवार को 70 वर्षीय महिला दयावंती का अज्ञात लोगों द्वारा घर पर ही हत्या कर दी गई थी जिस पर पुलिस ने उसके बड़े लड़के की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। मृतका के बड़े बेटे ने अपने बयानों में यह भी बताया था कि उनका अपने भाई व बहनों के साथ प्रॉपर्टी विवाद काफी समय से चल रहा था जिस कारण पुलिस मामले को प्रॉपर्टी विवाद के एंगल से भी जोड़ कर देख रही है। मृतका का छोटा लड़का मुकेश भी बड़े लड़के के घर के साथ ही अलग घर में रहता था। मुकेश की पत्नी ललिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी सास की हत्या होने के बाद मुकेश काफी परेशान था और देर रात अचानक घर से चला गया। सुबह ग्रामीणों ने उसे बताया कि मुकेश की स्कूटी और चप्पल खेत के साथ लगते भाखड़ा नहर के किनारे मिले है। जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष रुपेश चौधरी व ब्रह्मणवाला चौकी इंचार्ज प्रवीण कुमार भी पुलिस टीम के साथ वहां पहुंच गए। पहले तो ग्रामीणों ने अपने स्तर पर ही रस्सी डालकर भाखड़ा नहर में मुकेश की खोजबीन शुरू की। बाद में पुलिस ने गोताखोरों की टीम को भी बुला लिया गया। खबर लिखे जाने तक मुकेश का कोई पता नहीं चल सका ।
विज्ञापन

ब्रह्मणवाला चौकी इंचार्ज प्रवीण कुमार ने बताया कि मंगलवार को जिस महिला की हत्या हुई थी। बुधवार को उस महिला के छोटे बेटे की गुमशुदगी की सूचना मिली जिस पर वह अपनी टीम के साथ भाखड़ा नहर के किनारे पहुंच गए थे और गोताखोरों की मद्द से लापता हुए मुकेश की तलाश की जा रही है। मुकेश की पत्नी ललिता के बयानों पर गुमशुदगी का मामला दर्ज किया है और ललिता ने मुकेश द्वारा लिखा हुआ एक नोट भी पुलिस को सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed