फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   List of development works done during Hooda government handed over to CM, DPIRO suspended

Fatehabad News: हुड्डा सरकार में हुए विकास कार्यों की सूची सीएम को थमाई, डीपीआईआरओ निलंबित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
List of development works done during Hooda government handed over to CM, DPIRO suspended
फतेहाबाद। कांग्रेस के भूपेंद्र सिंह हुड्डा सरकार के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों की सूची मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को थमाने पर जिला सूचना एवं लोक संपर्क अधिकारी (डीपीआईआरओ) आत्माराम कसाना को निलंबित कर दिया गया है। शाम को आत्माराम के निलंबन आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन




मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फतेहाबाद की रैली में प्रदेश सरकार द्वारा करवाए गए विकास कार्यों की सूची मंच से पढ़ी। मगर, इसमें कई विकास कार्य ऐसे थे, जो काफी समय पहले पूरे हो चुके थे और उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के शासनकाल में घोषित किया गया था। सूत्रों के अनुसार विकास कार्यों की सूची मुख्यमंत्री को जिला सूचना एवं लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय के माध्यम से पहुंचाई गई थी। इस कार्य में बरती गई लापरवाही के चलते डीपीआईआरओ आत्माराम पर गाज गिरी है।
विज्ञापन


सरकार को भेजी गई गलत जानकारी



मुख्यमंत्री ने कहा था कि फतेहाबाद शहर में बनाई गई मल्टीपर्पज पार्किंग को भाजपा सरकार ने बनवाया है। मगर, यह पार्किंग हुड्डा सरकार में बनी थी। इसी तरह सीएम ने कहा कि फतेहाबाद में नए बस स्टैंड के निर्माण का कार्य चल रहा है, जबकि बस स्टैंड का उद्घाटन हुए 2 साल हो चुके हैं। उपायुक्त फतेहाबाद को मामले में तथ्यान्वेषी जांच करने तथा दोषी अधिकारियों/कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय कर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करने को कहा गया है। 48 घंटे के भीतर मंडल आयुक्त हिसार के माध्यम से एक रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है, जिसमें बताया जाएगा कि सरकार को गलत जानकारी कैसे भेजी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed