फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Liquor will not be sold in four villages of Bhuna, fatehabad

भूना के चार गांवों में नहीं बिकेगी शराब

Fri, 10 Jan 2020 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Liquor will not be sold in four villages of Bhuna, fatehabad
भूना। ग्राम पंचायत चंद्रावल, नाढोडी, ढाणी सांचला और ढाणी भोजराज क्षेत्र में अधिकृत बिक्री केंद्र द्वारा शराब के ठेके बंद करने को लेकर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी भूना ने आबकारी एवं कराधान आयुक्त फतेहाबाद को पत्र भेजकर मांग की है। इन ग्राम पंचायतों में गत 4 दिसंबर को हुई ग्राम सभाओं की बैठक में लोगों ने शराब ठेके बंद करने के लिए प्रस्ताव पारित किया था।
विज्ञापन

कार्यवाहक समाज शिक्षा एवं पंचायत अधिकारी नरेंद्र सिंह कुंडू ने बताया कि भूना खंड की चार ग्राम पंचायतों ने दिसंबर में हुई ग्राम सभा की बैठक में लोगों की प्रतिक्रिया के बाद गांव में अधिकृत बिक्री केंद्र द्वारा शराब पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने के लिए मांग की गई थी। जिस पर ग्राम पंचायतों ने प्रस्ताव पारित करके खंड विकास पंचायत अधिकारी नरेंद्र कुमार को दिए गए हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत ढाणी सांचला के सरपंच साधु राम टाक व ढाणी भोजराज के सरपंच साधुराम महला ने बताया कि ग्राम सभा की बैठक में ग्राम वासियों ने आवाज उठाई थी। गांव में अधिकृत केंद्र द्वारा शराब ठेके की बिक्री बंद होनी चाहिए। इससे पूरे गांव का माहौल खराब हो रहा है। शाम के समय गांव की बहन-बेटियां घरों से निकलने में गुरेज करती हैं। क्योंकि शराबियों की हुड़दंगबाजी व गाली गलौज से उन्हें शर्मिंदा होना पड़ रहा है। जबकि कई युवा रात्रि को ठेके पर जाकर शराब का सेवन भी करते हैं, इसलिए युवाओं में नशे की लत बढ़ रही है। ग्राम सभा की बैठक में लोगों ने कहा कि पंचायत को गांव वासियों की आवाज का सम्मान करना चाहिए। ग्राम सभा की बैठक के बाद सरपंच व ग्राम सचिव ने लोगों की भावनाओं के मध्य नजर प्रस्ताव पारित करके शराब पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने के लिए बीडीपीओ को भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार ग्राम पंचायतों ने शराब प्रतिबंध की मांग की है : बीडीपीओ
खंड विकास पंचायत अधिकारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि ग्राम सभा की बैठकों में चार गांव के लोगों ने सर्वसम्मति से पंचायत में अधिकृत बिक्री केंद्र द्वारा शराब ठेके बंद करने की मांग की है। जिस पर पंचायतों ने प्रस्ताव भेजा है। उपरोक्त प्रस्ताव को आबकारी एवं कराधान आयुक्त व फतेहाबाद को भेजकर शराब ठेके बंद करने के लिए हमने सिफारिश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed