फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Liquor vend opens near women's college, women start lock-in sit-in

महिला कॉलेज के नजदीक खुला शराब ठेका, महिलाओं ने ताला जड़ शुरू किया धरना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Liquor vend opens near women's college, women start lock-in sit-in
शराब ठेके के विरोध में धरना देते नागरिक। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। भोडिया खेड़ा स्थित महिला महाविद्यालय के नजदीक शराब का ठेका खोले जाने के रोषस्वरूप आसपास की कॉलोनी निवासी महिलाओं ने ठेके पर ताला जड़ दिया। कालोनीवासियों ने ठेका हटाए जाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

कॉलोनीवासी महिलाएं जिंदगी संस्था के अध्यक्ष हरदीप सिंह के नेतृत्व में वरिष्ठ जजपा नेता डॉ. वीरेंद्र सिवाच के आवास पर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से भी मिली। यहां डिप्टी सीएम को ज्ञापन सौंपते हुए जल्द ठेका हटवाए जाने की मांग की। दुष्यंत चौटाला ने मामले में संज्ञान लेते हुए प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि जिले के उच्च अधिकारियों से जांच करवाकर जल्द ठोस कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि इससे पूर्व शराब ठेकेदारों ने इसी तरह से गांव भोड़िया खेड़ा के बीचोबीच ठेका खोल दिया था। जिसे बंद करवाने के लिए भी ग्रामीणों ने करीब दो सप्ताह धरना दिया था। अब शराब ठेकेदारों ने महिला कॉलेज के नजदीक शहरी क्षेत्र में शराब ठेका स्थापित किए जाने के प्रति जनता में भारी रोष है। ठेके के सामने धरनारत रामकुमार बहबलपुरिया, राजेंद्र, हंसराज, नरेंद्र, शीनूबाला, चंद्रावती, प्रोमिला, लिछमा देवी, कृष्णा, सुनीता आदि ने स्पष्ट किया कि यहां ठेका किसी सूरत में नहीं खुलने दिया जाएगा। ठेका बिजली बोर्ड की आवासीय कॉलोनी के प्रवेश द्वार के बिल्कुल सामने खोला गया है। स्कूली बच्चों के अलावा महिला कॉलेज की सैकड़ों छात्राओं का आवागमन प्रतिदिन इसी मार्ग से होता है। ऐसे में यदि यह ठेका खुलता है तो यहां उनके साथ छेड़छाड़ की घटनाएं शुरू हो जाएंगी। जिंदगी संस्था अध्यक्ष हरदीप सिंह ने कहा कि नियमानुसार भी यह ठेका इस जगह पर गलत है, क्योंकि यह ठेका गांव भोड़ियाखेड़ा के लिए पास हुआ था, लेकिन अब ठेकेदार इसे जिस जगह स्थापित कर रहे हैं, वह शहरी सीमा है, न कि ग्रामीण। हरदीप सिंह ने कहा कि यदि उपमुख्यमंत्री से मिलने के बाद भी जल्द यह ठेका यहां से नहीं हटाया गया तो कॉलेज छात्राएं, कॉलोनी के लोग व सामाजिक संगठन इस ठेके के खिलाफ लामबंद होकर बड़े स्तर का आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस मौके पर मुकेश भदरेचा, बलजीत सिंह माजरा, भारत रावत, अमरजीत मालवान, संदीप जिनागल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed