{"_id":"5e14d69a8ebc3e88163392c0","slug":"liquor-boxes-were-filled-under-the-sacks-of-rice-in-the-truck-fatehabad-news-rtk536161113","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक में चावल की बोरियों के नीचे भरी गई थी शराब की पेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक में चावल की बोरियों के नीचे भरी गई थी शराब की पेटियां
विज्ञापन
शहर के जिंदल राइस मिल से विदेश भेजने के लिए गुजरात के पोरबंदर पर जाते समय चावल की बोरियों के हुए गबन मामले में नया खुलासा हुआ है। चावल की बोरियों को यहां से लोड करने के बाद राजपुरा में दूसरे ट्रक में आधी बोरियां भरी गई थी और इसके नीचे शराब की पेटियां रखी गई थी। इसका खुलासा शहर पुलिस द्वारा पकड़े गए तीसरे आरोपी पंजाब के मोगा निवासी रलदू सिंह ने किया है। पुलिस ने आरोपी रलदू को कोर्ट में पेश किया। यहां से एक दिन के रिमांड पर लिया है। इस मामले में पहले आरोपी सिरसा निवासी नरेश और जग्गा सिंह गिरफ्तार हो चुके हैं।
ये है मामला
25 अक्तूबर को शहर पुलिस ने जिंदल राइस मिल के मालिक राजकुमार जिंदल की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। राजकुमार जिंदल ने आरोप लगाया था कि राइस मिल से 20 किलो के 1730 बैग गुजरात के पोरबंदर पर भेजे गए थे लेकिन जब वहां पर पहुंचे तो मुंद्रा टीम ने 820 बैग कम मिले। इस दौरान गुजरात पुलिस ने दूसरा ट्रक पकड़ लिया जिसमें चावल के बैग और शराब के पेटियां बरामद की। चावल के बैग के नीचे शराब की पेटियां बरामद की थी। इस दौरान शहर पुलिस ने यहां पर मामला दर्ज किया था।
चावल की बोरियों को राजपुरा में दूसरे ट्रक में लोड किया गया और इसके नीचे शराब की पेटियां भरी गई थी। इस मामले में तीसरे आरोपी को कोर्ट में पेश करके एक दिन के रिमांड पर लिया है। वेदपाल, बस स्टैंड चौकी प्रभारी।