फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Line attendee SI swallowed poisonous substance, referred to Hisar

Fatehabad News: लाइन हाजिर एसआई ने निगला जहरीला पदार्थ, हिसार रेफर

Sat, 19 Oct 2024 02:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 19 Oct 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
Line attendee SI swallowed poisonous substance, referred to Hisar
फतेहाबाद। पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर में शुक्रवार शाम एसआई संजय कुमार ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। संजय को गंभीर हालत में फतेहाबाद के सद्भावना अस्पताल में लाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद हिसार रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

वहीं घटना की सूचना मिलने पर डीएसपी जयपाल सिंह अस्पताल में पहुंचे और हालचाल जाना। बताया जा रहा है कि एसआई संजय कुमार पर बस स्टैंड चौकी प्रभारी रहने के दौरान ससुर की हत्या के आरोप लगे थे। विवाद के बाद संजय कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया था। घटना के बाद से एसआई संजय कुमार मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक 28 सितंबर की रात को एसआई संजय कुमार के ससुर शहर के मातूराम कॉलोनी निवासी सूरजभान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। संजय पर ससुर की हत्या का आरोप लगा था। पुलिस को दिए बयान में संजय कुमार की पत्नी सोनू रानी ने बताया था कि वह 23 सितंबर को अपने मायके में आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

28 सितंबर की रात को करीब डेढ़ बजे संजय मायके आया और मारपीट की थी। पिता सूरजभान को पति संजय कुमार ने जोर से धक्का मारा था जिससे वह फर्श पर गिर गए थे और मौत हो गई थी। मामले में मृतक के परिवार ने एसआई संजय पर कार्रवाई की मांग की थी और काफी हंगामा किया था।

हालांकि पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया था। फिलहाल अभी मामले की जांच चल रही है। इस बीच अब एसआई संजय ने जहरीला पदार्थ निगल लिया है। व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed