फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Like last time, husband and wife will enter the electoral fray this time too

पिछली बार की तरह इस बार भी चुनावी मैदान में उतरेंगे पति-पत्नी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Like last time, husband and wife will enter the electoral fray this time too
जिला परिषद के निवर्तमान चेयरमैन राजेश कस्वां व उनकी पत्नी सुनीता कस्वां। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। पंचायती चुनाव की घोषणा के इंतजार में बैठे दावेदार मैदान में आने लगे हैं। जिला परिषद के निवर्तमान चेयरमैन राजेश कस्वां पिछली बार की तरह इस बार भी पत्नी सुनीता कस्वां के साथ चुनावी रण में उतरेंगे।
विज्ञापन

पिछली बार भी पति-पत्नी ने अलग-अलग वार्ड से चुनाव लड़ा और जीतकर जिला परिषद में पहुंचे। बाद में भाजपा ने राजेश कस्वां को जिला परिषद चेयरमैन बनाया। बता दें कि साल 2016 में चुनाव के बाद गीता नांगली को जिला परिषद चेयरपर्सन बनाया गया था। मगर सितंबर 2019 में गीता नांगली के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित होने पर राजेश कस्वां चेयरमैन बने थे।
विज्ञापन

इस बार दोनों ने वार्ड बदले
जिला परिषद चेयरमैन व उनकी पत्नी ने इस बार चुनाव के लिए वार्ड बदल लिए हैं। पिछली बार वार्ड 7 से खुद राजेश कस्वां पार्षद चुने गए थे, जबकि उनकी पत्नी सुनीता कस्वां वार्ड 3 से पार्षद चुनी गई थीं। इस बार महिला के लिए आरक्षित हुए वार्ड दो से सुनीता कस्वां चुनाव मैदान में उतरेंगी, जबकि उनके पति राजेश कस्वां वार्ड तीन से किस्मत आजमाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

18 में से 8 महिला चुनी जाएंगी जिला पार्षद
जिले में जिला परिषद के 18 वार्डों में से आठ वार्डों में महिला पार्षद चुनी जाएंगी। बीसी-ए के लिए आरक्षित वार्ड 4 से भी महिला ही चुनाव लड़ सकेंगी। इनमें से तीन वार्डों में अनुसूचित जाति की महिला को पार्षद बनने का मौका मिलेगा।
पिछली बार की तरह इस बार भी मैं और मेरी पत्नी दोनों जिला परिषद का चुनाव लड़ेंगे। इस बार मेरी पत्नी वार्ड 2 और मैं वार्ड 3 से चुनाव लड़ूंगा।
- राजेश कस्वां, निवर्तमान चेयरमैन, जिला परिषद फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed