{"_id":"644fe4e82e6189c2850235c3","slug":"light-duty-will-be-taken-from-policemen-suffering-from-heart-disease-and-serious-illness-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"ADGP के निर्देश: हृदय रोग व गंभीर बीमारी से पीड़ित पुलिसकर्मियों से ली जाएगी हल्की ड्यूटी, SHO होंगे जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ADGP के निर्देश: हृदय रोग व गंभीर बीमारी से पीड़ित पुलिसकर्मियों से ली जाएगी हल्की ड्यूटी, SHO होंगे जिम्मेदार
Mon, 01 May 2023 09:42 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 01 May 2023 09:42 PM IST
सार
परेड के दौरान तबीयत बिगड़ने से पुलिसकर्मी की मौत के बाद एडीजीपी श्रीकांत जाधव ने निर्देश दिए हैं। 35 साल से ऊपर के पुलिसकर्मियों की वार्षिक स्वास्थ्य जांच होगी। एडीजीपी ने पुलिस अधीक्षक को निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
फतेहाबाद के पुलिस लाइन में परेड का निरीक्षण करते हुए एडीजीपी श्रीकांत जाधव।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस लाइन में परेड के दौरान तबीयत बिगड़ने से पुलिसकर्मी की हुई मौत के बाद एडीजीपी श्रीकांत जाधव ने पुलिसकर्मियों की ड्यूटी और स्वास्थ्य को लेकर पुलिस अधीक्षकों को निर्देश जारी किए हैं। निर्देश में स्पष्ट कहा गया है कि हृदय रोग व गंभीर बीमारी से पीड़ित पुलिसकर्मियों से हल्की ड्यूटी ली जाए। अगर ऐसा नहीं होता है तो संबंधित थाना प्रभारी, एमएचसी व ओएएसआई जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
एडीजीपी ने कहा है कि पुलिस कर्मचारी की आयु, स्वास्थ्य व बीमारी की गंभीरता को देखते हुए ड्यूटी लगाई जाए। गंभीर बीमारी से पीड़ित कर्मचारियों की हल्की ड्यूटी लगाई जानी चाहिए। उनसे ऐसी ड्यूटी न ली जाए, जो उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाले।
विज्ञापन
हृदय रोग व अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित कर्मचारियों व 55 वर्ष से अधिक आयु के कर्मचारियों से हल्की ड्यूटी करवाई जाए। 35 वर्ष से अधिक आयु के कर्मचारियों का वार्षिक मेडिकल परीक्षण गहनता से करवाया जाए।
विज्ञापन
कर्मचारियों को उनके स्वास्थ्य और गंभीर बीमारियों के लक्षणों व उपचार के बारे में जागरूक किया जाए। पुलिस अधीक्षक अपने जिले के सीएमओ से विचार-विमर्श के बाद जिले के किसी राजपत्रित अधिकारी को नियुक्त करें, जो अपनी देखरेख में पुलिस कर्मचारियों का मेडिकल परीक्षण करवाएगा।
भागदौड़ भरी जिंदगी, लंबी अवधि तक की जाने वाली ड्यूटी व उनकी पारिवारिक परिस्थितियों के कारण पुलिस कर्मचारी आमतौर पर तनाव में रहते हैं। पुलिस कर्मचारियों को तनाव मुक्त करने व उनके स्वास्थ्य के बारे में पुलिस अधीक्षकों को निर्देश जारी किए गए है। - श्रीकांत जाधव, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक