फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Light drizzle in the city, heavy rains in many villages, relief from heat

शहर में हल्की बूंदाबांदी, कई गांवों में जमकर हुई बारिश, गर्मी से मिली राहत

Sat, 15 May 2021 09:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 09:58 PM IST
विज्ञापन
Light drizzle in the city, heavy rains in many villages, relief from heat
मौसम विभाग के पूर्व अनुमान के अनुसार शनिवार को मौसम परिवर्तनशील रहा। जिले के कई हिस्सों में खूब बारिश हुई। हालांकि फतेहाबाद शहर में हल्की बूंदाबांदी ही हुई। इससे किसानों को फायदा ये हुआ है कि उन्हें नरमे व कपास की बिजाई के लिए सिंचाई नहीं करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

क्षेत्र में पिछले करीब पांच दिन से मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। पांच दिन में अलग-अलग क्षेत्रों में तीन बार बारिश हो चुकी है। बीच में कहीं कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हुई है। इन्हीं पांच दिनों के भीतर धूल भरी हवा भी चलती रही है। मौसम के जानकारों ने पूर्व अनुमान लगाया हुआ था कि मौसम में 9 मई की रात को बदलाव शुरू हो जाएगा और 15 मई तक बदलाव जारी रहेगा। इसके चलते शनिवार यानी 15 मई को सुबह बादल छाए रहे। इसके बाद करीब 11 बजे दक्षिण-पश्चिम दिशा की तरफ से काली घटा उठी। देखते ही देखते बारिश शुरू हो गई। इसके बाद धांगड़, झलनियां, जांडली कलां, भूथनकलां व भिरडाना आदि क्षेत्रों में लगभग आधे घंटे तक थम-थम कर बारिश होती रही। इसके अलावा बताया गया है कि रतिया के भी कुछ हिस्सों में बारिश हुई है। बारिश के दौरान तेज हवा भी चल रही थी। इसके चलते सड़कों पर पानी भर गया। हालांकि इसके बाद दोपहर तक मौसम साफ हो गया और हल्के बादल छाए रहे। पिछले पांच दिन से इस रहे मौसम में बदलाव के चलते गर्मी से राहत मिली हुई है। शनिवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आमतौर पर मई महीने में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री तक रहता है। अब मौसम विभाग के जानकारों का कहना है कि रविवार से मौसम दोबारा खुश्क हो जाएगा। इसके साथ ही तापमान भी बढ़ने की संभावना है। किसानों को इस बारिश से आंशिक रूप से फायदा है। खासकर जो कपास व नरमे की बिजाई करते हैं, उनके लिए। धान के रकबे में इस बारिश का न तो फायदा है और न ही नुकसान है, क्योंकि धान की रोपाई 15 जून के बाद शुरू होगी। हालांकि धान की पौध बारिश के पानी से अच्छी विकसित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed