फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Life in trouble...Incomplete beautification OT closed, patients wandering for treatment

Fatehabad News: मुश्किल में जान...अधूरा सुंदरीकरण ओटी बंद, इलाज के लिए भटक रहे मरीज

Wed, 11 Mar 2026 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 11 Mar 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Life in trouble...Incomplete beautification OT closed, patients wandering for treatment
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में चल रहे सुंदरीकरण कार्य का निरीक्षण करने बुधवार को कार्यकारी अभियंता राहुल चहल पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों और ठेकेदारों को लेटलतीफी के लिए फटकार लगाई। साथ ही सिविल वर्क एक सप्ताह में पूरा करने के निर्देश दिए। ठेकेदारों ने बताया कि इलेक्ट्रिक शाखा का काम लंबित होने के कारण उनका कार्य भी रुका हुआ है।
विज्ञापन

अस्पताल का ऑपरेशन थिएटर (ओटी) एक माह से बंद है जिससे मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इलेक्ट्रिक शाखा को करीब दो करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं लेकिन अब तक टेंडर नहीं लगाए गए हैं। अस्पताल के सुंदरीकरण पर लगभग 10 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। यह कार्य पिछले साल जुलाई में शुरू हुआ था लेकिन इलेक्ट्रिक कार्य लंबित रहने के कारण प्रोजेक्ट अब तक अधूरा पड़ा है।
विज्ञापन

कार्यकारी अभियंता राहुल चहल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ओटी का काम प्राथमिकता पर पूरा किया जाए। इस मौके पर नागरिक अस्पताल के डॉ. गुंजन बंसल, डॉ. मनीष टुटेजा, जेई कुलदीप और ठेकेदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed