फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Let's give you a taste of enmity..." saying this, they rained down bullets

Fatehabad News: दुश्मनी का मजा चखाते हैं...कहकर बरसा दीं गोलियां

Sun, 05 Jul 2026 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 05 Jul 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Let's give you a taste of enmity..." saying this, they rained down bullets
फतेहाबाद के गांव खाराखेड़ी में पूर्व सरपंच के शरीर को मिट्टी देते हुए परिवार के लोग और ग्रामीण 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहाबाद। गांव खाराखेड़ी के पूर्व सरपंच राजेंद्र खिलेरी की शनिवार शाम को गोली मारकर हत्या करने के मामले में भतीजे सौरव ने बताया कि बदमाशों ने आते ही कहा कि तुमको दुश्मनी का मजा चखाते हैं और ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। उसके ताऊ के छाती में गोलियां लगीं और वे कुर्सी से जमीन पर गिर गए। सौरव ने बताया कि उसने जमीन पर लेटकर अपनी जान बचाई।
इतने में उसके चाचा महावीर व अन्य लोग शोर सुनकर मौके पर आ गए। इनको आता देखकर आरोपी बाइक वहीं छोड़कर मौके से भाग गए। भतीजे सौरव का आरोप है कि गांव का निलंबित सरपंच संजय कुमार अपनी गाड़ी में बिठाकर आरोपियों को अपने साथ ले गया। संजय भी उनके साथ वारदात की साजिश में शामिल है।
विज्ञापन

पुलिस ने भतीजे सौरभ के बयान पर रविवार को गांव के निलंबित सरपंच संजय सहित पांच आरोपियों पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस ने अग्रोहा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में राजेंद्र के सीने से तीन गोलियां निकलीं। शरीर पर कई जगह छर्रे भी लगे थे। दोपहर बाद गांव में उनका अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में तीन टीमें गठित की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता विनोद के मुताबिक सौरव ने रिपोर्ट बताया कि वह ताऊ राजेंद्र के साथ शनिवार शाम करीब सवा छह बजे रंगला पंजाब ढाबे पर बैठा था। उसके चाचा महावीर ढाबे से सटे खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान पूर्व सरपंच संजय की ढाणी की तरफ से दो बाइकों पर कुछ लोग आए। इनमें से दो-तीन लोगों ने मुंह ढक रखा था। बाइक कुछ दूरी पर खड़ी की और चहारदीवारी फांदकर ढाबे की तरफ बढे़। इनमें जिले सिंह उर्फ सेठी, विनोद, विक्रम और जिले सिंह का बेटा हरीश शामिल था। इनके हाथों में पिस्तौल थीं। चारों ने ताऊ राजेंद्र को ललकारते हुए कहा कि तुम्हें दुश्मनी का मजा चखाते हैं और उन पर गोलियां बरसा दीं। वे लहूलुहान हालत में कुर्सी से नीचे गिर पड़े। उसने जमीन पर लेटकर अपनी जान बचाई। चाचा महावीर और अन्य लोग गोलियों की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे। इन्हें देखकर हमलावर बाइक छोड़ भाग गए। उनकी दो पिस्तौल वहीं गिर गईं। सौरव का आरोप है कि निलंबित सरपंच संजय हमलावरों को अपनी गाड़ी में बैठाकर ले गया। सौरव ने आरोप लगाया कि सरपंची की रंजिश में इस वारदात को अंजाम दिया गया है। एसएचओ प्रहलाद राय ने बताया कि संजय सहित पांच आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी एसपी निकिता खट्टर ने हमलावरों की तलाश में तीन टीमों का गठन किया है। इनमें सीआईए फतेहाबाद, एवीटी और सदर थाना फतेहाबाद की टीम शामिल हैं। पुलिस परिजनों के आरोप, सरंपच चुनाव की रंजिश, इससे पहले मेले में हुए एक विवाद और ढाबे से जुड़े पहलुओं की भी जांच कर रही है। रंगला पंजाब तड़का ढाबा पंचायत की जमीन पर बना है। सूत्रों के अनुसार पहले इस ढाबे का ठेका निलंबित सरपंच संजय के रिश्तेदार के पास था लेकिन बाद में राजेंद्र खिलेरी के परिवार के सदस्य को मिल गया।

---------------------
शोक जताने पहुंचे कुलदीप बिश्नोई
पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल के परिवार के करीबी रहे पूर्व सरपंच राजेंद्र खिलेरी की मौत पर उनके परिजनों को सांत्वना देने पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई रविवार शाम खाराखेड़ी पहुंचे। उनके साथ नलवा विधायक रणधीर पनिहार और पूर्व विधायक दुड़ाराम भी थे। तीनों नेताओं ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पुलिस से अब तक की जांच की जानकारी ली। अंतिम संस्कार में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण जोड़ा और गांवों के सरपंच व पूर्व सरपंच शामिल हुए।

फतेहाबाद के गांव खाराखेड़ी में पूर्व सरपंच के शरीर को मिट्टी देते हुए परिवार के लोग और ग्रामीण 

फतेहाबाद के गांव खाराखेड़ी में पूर्व सरपंच के शरीर को मिट्टी देते हुए परिवार के लोग और ग्रामीण 

फतेहाबाद के गांव खाराखेड़ी में पूर्व सरपंच के शरीर को मिट्टी देते हुए परिवार के लोग और ग्रामीण 

फतेहाबाद के गांव खाराखेड़ी में पूर्व सरपंच के शरीर को मिट्टी देते हुए परिवार के लोग और ग्रामीण 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed