फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Lehal Kalan's team won the final of the cricket tournament

Fatehabad News: क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में लेहल कलां ने मीरपुर को हराया

Tue, 09 Apr 2024 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 09 Apr 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
Lehal Kalan's team won the final of the cricket tournament
गांव कुलां में क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता टीम को सम्मानित करते अति​थि।
कुलां। दशमेश स्पोर्ट्स क्लब कुलां की ओर से कुलां के खेल मैदान में आयोजित चार दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का सोमवार शाम को समापन हुआ। टूर्नामेंट के अंतिम दिन बेहद दिलचस्प मुकाबले देखने को मिले। विभिन्न मुकाबले में जीत अर्जित करते हुए पंजाब के मीरपुर और लेहल कलां गांव की टीम ने फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित की। फाइनल मुकाबले में लेहल कलां की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच ओवरों में 89 रन बनाए, जबकि लक्ष्य का पीछा करती हुई मीरपुर की टीम 84 रन ही बना पाई।
विज्ञापन

क्लब सदस्य संजय गोयल ने बताया कि पहला सेमीफाइनल मुकाबला कुलां व लेहल कलां के बीच खेला गया। इसमें लेहल कलां ने जीत दर्ज की। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में पहुंची मीरपुर टीम ने सुरेवाला को हराया। फाइनल में लेहल कलां की टीम ने रोमांचक मुकाबले में मीरपुर को पांच रनों से मात देकर ट्रॉफी पर अपना कब्जा किया। टूर्नामेंट के समापन पर मुख्य अतिथि गांव कुलां के सरपंच प्रतिनिधि गुरप्रीत सिंह नागरा रहे। उन्होंने कहा कि इस तरह के खेल आयोजन होने से लोगों में एकता और अनुशासन का विकास होता है। खिलाड़ी जज्बा और जुनून बनाकर खेल को खेलें। इससे खिलाड़ियों को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में भी एक से बढ़ कर एक खिलाड़ी हैं। सिर्फ उनको उचित मंच की जरूरत है। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता लेहल कलां की टीम को 51,000 रुपये और उपविजेता मीरपुर की टीम को 31,000 रुपये नकद व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। तृतीय व चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों को भी 51- 51 सौ रुपये का पुरस्कार दिया गया। टूर्नामेंट में बेस्ट बल्लेबाज रफी खान कुलां और बेस्ट गेंदबाज बादशाह कुलां रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed