फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Legal awareness campaign will run till 30th in the district

Fatehabad News: जिले में 30 तक चलेंगे कानूनी जागरूकता अभियान

Mon, 01 Dec 2025 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 01 Dec 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Legal awareness campaign will run till 30th in the district
फतेहाबाद। स्थानीय एडीआर सेंटर प्रांगण से जागरूकता वाहन को झंडी दिखाकर रवाना करते हुए सेशन जज दी
फतेहाबाद। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की ओर से से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को कानूनी पहलुओं की जानकारी देने के लिए जागरूकता अभियान शुरू किया गया है जो कि 30 दिसंबर तक चलेंगे। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश दीपक अग्रवाल ने सोमवार को जिला एडीआर सेंटर से जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

सेशन जज दीपक अग्रवाल ने बताया कि 13 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी। इसके लिए अधिक से अधिक लोगों को जागरूक किया जाए। वहीं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम गायत्री ने अधिवक्ताओं से कहा कि वे जागरूकता शिविरों में आमजन की कानूनी पहलुओं के प्रत्येक विषय की जानकारी उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

सोमवार को गांव दरियापुर में एडवोकेट सुभाष चंद्र जांगू व पीएलवी राजबाला ने शिविर लगा लोगों को सरकारी योजनाओं और कानूनी पहलुओं से अवगत करवाया। इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट दिनेश गेरा, पीयूष बत्रा, सुभाष चंद्र जांगू, मुकेश, मोहनलाल भांभू, नवीन नारंग, सुमन लता सिवाच सहित पैनल अधिवक्ता व जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार से 16 दिसंबर को गांव गुरुसर में एडवोकेट सुखदेव सिंह व पीएलवी वीना देवी, 17 दिसंबर को गांव हसंगा में एडवोकेट गुरजंट सिंह व पीएलवी सुनहरी, 18 दिसंबर को गांव फुलां में एडवोकेट अनिल कुमार व पीएलवी रितुबाला लोगों को जागरूक करेंगी। 19 दिसंबर को गांव मढ में एडवोकेट सीताराम बेनीवाल व पीएलवी वीरपाल कौर, 20 दिसंबर को गांव जल्लोपुर में एडवोकेट रणवीर सिंह व पीएलवी पाशो बाई जागरूकता शिविर का आयोजन करेंगे।

22 दिसंबर को गांव इंदाछोई में एडवोकेट बलिंदर लांबा व पीएलवी सुमन देवी, 23 दिसंबर को गांव हैदरवाला में एडवोकेट मनदीप सिंह व पीएलवी सुलेख, 24 दिसंबर को गांव शक्करपुरा में एडवोकेट मोहनलाल गोस्वामी व पीएलवी पुनीत कौर लोगों को जागरूक करेंगी। 29 दिसंबर को गांव ललोदा में एडवोकेट प्रवीण कुमार व पीएलवी रानी, 30 दिसंबर को गांव चांदपुरा में एडवोकेट रमेश शर्मा व पीएलवी रीना रानी ग्रामीणों को कानून व योजनाओं के बारे में जानकारी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed