फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Lawyers staged a protest regarding inauguration of new chambers in Fatehabad

Fatehabad: नए चेंबरों के उद्घाटन को लेकर दिया वकीलों ने दिया धरना, शुक्रवार को होगा बार एसोसिएशन का चुनाव

Thu, 14 Dec 2023 05:22 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 14 Dec 2023 05:22 PM IST
सार

धरने पर बैठे वकीलों ने बताया बार में वकीलों के लिए दूसरे फेज में नए चेंबर बनाए गए हैं। अभी तक इन चेंबरों का निर्माण पूरा नहीं हुआ है और इसमें धांधली भी बरती गई है। उन्होंंने बताया कि चेंबरों में ना पानी की व्यवस्था है और ना ही बिजली के कनेक्शन दिए गए हैं।
 

विज्ञापन
Lawyers staged a protest regarding inauguration of new chambers in Fatehabad
हड़ताल पर बैठे वकील - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहाबाद के न्यायिक परिसर में बने वकीलों के नए चेंबरों को लेकर बवाल मच गया है। वीरवार को इन चेंबरों का उद्घाटन होना था, लेकिन कुछ वकीलों ने इसका विरोध करना आरंभ कर दिया। आरोप था कि एक तो शुक्रवार को ही बार एसोसिएशन के चुनाव हैं और आचार संहिता का माहौल है, लेकिन फिर भी बिना कंपलीट हुए चैंबरों का उद्घाटन करवाया जा रहा है। वकीलों ने इसके खिलाफ दोपहर तीन बजे तक धरना भी दिया। बाद में सीनियर एडवोकेट संत कुमार टुटेजा के हाथों चेंबरों का उद्घाटन किया गया।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, न्यायिक परिसर में वकीलों के चेंबरों के लिए दूसरे फेज का काम चल रहा था और लगभग यह पूरा हो चुका है। इसको लेकर वीरवार को ही बार एसोसिएशन की ओर से इसके उद्घाटन की घोषणा कर दी गई। इन चेंबरों के उद्घाटन के लिए विधायक दुड़ाराम को आना था, लेकिन इससे पहले ही वकीलों ने इसका विरोध आरंभ कर दिया। 
विज्ञापन


धरने पर बैठे वकील सुशील बिश्रोई, सूबे सिंह मारोठिया, सुभाष जांगू, वकील रामानंद, पवन टांडी, नरेश शर्मा, सूरजभान लोटासरा ने बताया बार में वकीलों के लिए दूसरे फेज में नए चेंबर बनाए गए हैं। अभी तक इन चेंबरों का निर्माण पूरा नहीं हुआ है और इसमें धांधली भी बरती गई है। उन्होंंने बताया कि चेंबरों में ना पानी की व्यवस्था है और ना ही बिजली के कनेक्शन दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही आरओ भी नहीं लगाए गए हैं। इन सभी सुविधाओं के लिए रुपये भी ले लिए गए हैं और बार प्रधान ने मनमानी करते हुए वीरवार को ही इन चेंबरों के उद्घाटन की घोषणा कर दी। उन्होंने बताया कि बार का चुनाव शुक्रवार को होना है और ऐसे में आचार संहिता लगी हुई है। सभी नियम व कानूनों को दरकिनार करते हुए यहां पर चेंबरों का उद्धाटन किया जा रहा है।  उन्होंने कहा कि पहले काम होने चाहिए, इलेक्शन के बाद जो मर्जी करवाएं, लेकिन इससे पहले यह उद्घाटन नहीं होने चाहिए। 


इस कार्यक्रम में विधायक दुड़ाराम ने शिरकत करनी थी, लेकिन वे नहीं पहुंचे। जिसके बाद सीनियर एडवोकेट संत कुमार, प्रवीण जिंदल, आत्मा राम डेलू, बार प्रधान नरेश सोनी, उपप्रधान नवीन नारंग, सचिव समीर सिहाग, वित्त सचिव लवप्रीत मेहता, सह सचिव चंद्र रॉयल सहित अनेक वकीलों की मौजूदगी में उद्घाटन कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed