फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Lawyer cheated of lakhs in the name of getting job in Punjab, case registered

Fatehabad News: पंजाब में नौकरी लगवाने के नाम पर वकील से लाखों की ठगी, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
Lawyer cheated of lakhs in the name of getting job in Punjab, case registered
टोहाना। गांव रत्ताथेह के रहने वाले अधिवक्ता सतबीर सिंह ने लघु सचिवालय में चाय की कैंटीन चलाने वाले अमन कुमार व डांगरा रोड के रहने वाले आशा राम पर पंजाब में नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में अधिवक्ता ने सतबीर ने बताया कि वह 2017 से वकालत कर रहा है तथा सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा है। उसने बताया कि पंजाब में एक्साइज इंस्पेक्टर की नौकरी का फॉर्म आया तो वह नौकरी का पेपर देने चला गया था लेकिन उसका पेपर ठीक नही हुआ तो आरोपी अमन ने उससे आकर कहा 13 लाख रुपये में काम बन जाएगा।
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार आरोपी ने उससे पहले एक बार में 13 लाख रुपये मांगे लेकिन जब उसने कहा कि इतने रुपये नहीं तो दो बार में रुपयों की मांग की गई। आरोपी अमन ने दूसरे आरोपी आशाराम से मिलवाया तथा पीड़ित के अनुसार उसने कई बार में 6 लाख 30 हजार रुपये दे दिए लेकिन जब नौकरी का परिणाम आया तो उसका नंबर नहीं पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतबीर ने कहा कि जब उसने रुपये मांगे तो पहले वे टालमटोल करते रहे। इस पर उन्होंने उसे कुछ समय बाद पांच लाख रुपये का चेक दिया जो कि बैंक में लगाने पर बाउंस हो गया। उसने कहा कि आरोपी अमन ने उन्हें एक लाख रुपये दे दिए लेकिन आशाराम द्वारा दिया 5 लाख का चेक बाउंस हो गया। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed