फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Lathis are being showered on those demanding their rights in the country and the state: OP Chautala

देश व प्रदेश में हक मांगने वालों पर बरसाई जा रहीं लाठियां : ओपी चौटाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jun 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Lathis are being showered on those demanding their rights in the country and the state: OP Chautala
भट्टू क्षेत्र में परिवर्तन यात्रा के दौरान लोगों को संबो​धित करते पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौ
भट्टू कलां। इनेलो की हरियाणा परिवर्तन पदयात्रा बुधवार को भट्टू खंड के गांव पीलीमंदोरी से होते हुए सिरसा जिले की ओर रवाना हुई। गांव पीलीमंदोरी में पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि देश और प्रदेश बदहाल स्थिति में पहुंच गए हैं। अपना हक मांगने वालों पर लाठियां बरसाई जा रही हैं। न्याय मांगने वालों को न्याय नहीं मिल रहा है। किसान व पहलवान न्याय के लिए सड़कों पर उतरे हुए हैं। इसलिए ऐसी जनविरोधी सरकार को जड़ से उखाड़ने का समय आ गया है। जनता भाजपा को सत्ता से दूर करने का मन बना चुकी है। यात्रा के दौरान ग्रामीणों ने कई जगह पूर्व मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।
विज्ञापन


इस दौरान युवा नेता अर्जुन चौटाला ने कहा कि गांव पीलीमंदोरी के दो जवानों ने देश के लिए अपनी शहादत दी। मगर, सरकार ने अभी तक उन्हें शहीद का दर्जा तक नहीं दिया है। न ही परिजनों को मिलने वाले लाभ देने की कोई सुध ली है। उन्होंने कहा कि वे सरकार से मांग करते हैं कि किसानों व शहीदों का सम्मान करें अन्यथा इनेलो संघर्ष का रास्ता अख्तियार करेगी। भाजपा सरकारों ने झूठ फरेब की राजनीति को अंजाम देते हुए सभी वर्गों को बर्बादी की राह पर लाकर खड़ा कर दिया है।
विज्ञापन

इस मौके पर सुनैना चौटाला, उमेद लोहान, श्याम सिंह राणा, पूर्व मंत्री रामस्वरूप रामा, जिलाध्यक्ष बलविंद्र कैरो, पूर्व जिला पार्षद संतोष माचरा, संतोष कंडेला, जगदीश जैलदार, अंगद ढिंगसरा, अजय रोहज, रमेश अरोड़ा, प्रदेश प्रवक्ता विकास मेहता, यशपाल तनेजा, पूर्व चेयरमैन प्रताप सांई, राजेश शर्मा, दलीप माचरा, मदन सिहाग, जयवीर बैनीवाल, जयसिंह गोरछिया, राजेश भाकर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed