फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Last rites not performed even 24 hours after the body was found

Fatehabad News: शव मिलने के 24 घंटे बाद भी नहीं हुआ अंतिम संस्कार

Tue, 30 Jun 2026 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 30 Jun 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
Last rites not performed even 24 hours after the body was found
रतिया एसपी से मिलकर जानकारी देते हुए मृतक गगनदीप के परिजन ,स्त्रोत सोशल मीडिया 
रतिया। भाखड़ा नहर में डूबने से हुई गांव खेड़ावाला निवासी 18 वर्षीय गगनदीप सिंह की मौत के मामले में परिजनों ने मंगलवार को ग्रामीणों के साथ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच की मांग की। मृतक का शव पिलछिया-मोफर के पास भाखड़ा नहर से मिलने के 24 घंटे बाद भी अंतिम संस्कार नहीं किया गया है।
विज्ञापन

सदर थाना प्रभारी शीशपाल ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों के बोर्ड से कराया जाएगा। उधर, परिजनों ने आशंका जताई कि गगनदीप की मौत हादसा नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या है। उन्होंने मामले की गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन

मृतक के पिता जगतार सिंह ने एसपी को दी शिकायत में आरोप लगाया कि 26 जून को कुछ युवक उनके बेटे को घर से अपने साथ ले गए थे। उनका दावा है कि रास्ते में उनके साथ पांच-छह अन्य युवक भी शामिल हो गए। परिजनों का आरोप है कि युवकों ने गगनदीप के साथ मारपीट की, उसके कपड़े फाड़े और उसे भाखड़ा नहर में धक्का दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिन युवकों पर संदेह है, वे पहले भी गगनदीप को जान से मारने की धमकी दे चुके थे। जगतार सिंह ने कहा कि घटना वाले दिन भी उन्हीं युवकों ने फोन कर सूचना दी थी कि उनका बेटा नहर में गिर गया है।सदर थाना प्रभारी शीशपाल ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर कुछ युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed