फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Larvae breeding in homes; notices issued to 454 people; 2,425 fever cases detected.

Fatehabad News: घरों में पनप रहा लारवा, 454 लोगों को नोटिस जारी, 2425 बुखार पीड़ित मिले

Wed, 26 Aug 2026 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 26 Aug 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Larvae breeding in homes; notices issued to 454 people; 2,425 fever cases detected.
फतेहाबाद। डेंगू और मलेरिया पर नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से रेपिड फीवर सर्वे चलाया जा रहा है। सर्वे में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। इस सर्वे के दौरान 2425 लोग बुखार से पीड़ित पाए गए हैं। इसके साथ ही, 454 घरों में डेंगू का लारवा पनपता हुआ मिला है जिसके बाद संबंधित लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। जिले में पहले ही डेंगू के दो मामले दर्ज किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की तरफ 194000 घरों के सर्वे का लक्ष्य रखा गया। विभाग की तरफ से गठित टीमों ने 162023 घरों का सर्वे किया। सर्वे के दौरान 2425 बुखार पीड़ित मिले और ब्लड स्लाइड बनाई गई। हालांकि मलेरिया की पुष्टि नहीं हुई है। सर्वे के दौरान 94 घरों में लारवा मिला और अब तक 454 घरों में मिल चुका है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मौसम में बदलाव के बाद से लोग तेजी से वायरल संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन


कूलरों और गमलों में मिल रहा लारवा

स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने व्यापक स्तर पर रैपिड फीवर सर्वे किया। इस सर्वे में कुल 2425 लोगों में बुखार के लक्षण पाए गए। इन सभी बुखार पीड़ितों को आवश्यक चिकित्सा सलाह और दवाएं उपलब्ध कराई गईं। विभाग ने उन्हें तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने की भी सलाह दी। सर्वे के दौरान कई घरों में पानी जमा होने के कारण लारवा पनपते हुए मिले। अधिकारियों के अनुसार घरों में गमलों, कूलर के टैंक और फ्रिज की ट्रे में लारवा मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेंगू के दो मामले और बचाव के उपाय
डेंगू के जिले में दो मामले आ चुके हैं। डेंगू से बचाव के लिए सतर्क रहने का आग्रह किया गया है। घरों के कूलर, गमले और अन्य बर्तनों में पानी जमा न होने दें। पुराने टायरों और कबाड़ को हटा दें, जहां पानी इकट्ठा हो सकता है। मच्छरदानी का प्रयोग करें और पूरी बाजू के कपड़े पहनें।
डॉ.विष्णु मित्तल, जिला महामारी रोकथाम अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed