{"_id":"642327820e82b973c106b92a","slug":"land-will-be-purchased-again-for-chilli-beautification-fatehabad-news-c-21-1-91854-2023-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: चिल्ली सुंदरीकरण के लिए दोबारा होगी निशानदेही, खरीदी जाएगी रुकावट बनी जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: चिल्ली सुंदरीकरण के लिए दोबारा होगी निशानदेही, खरीदी जाएगी रुकावट बनी जमीन
विज्ञापन
फतेहाबाद नगर परिषद कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक करते डीसी जगदीश शर्मा।
फतेहाबाद। चिल्ली सुंदरीकरण के ठंडे पड़े प्रोजेक्ट पर एक बार फिर से काम शुरू होने जा रहा है। नगर परिषद सुंदरीकरण को लेकर चिल्ली झील की दोबारा से निशानदेही करवाएगा। निशानदेही के हिसाब से आर्किटेक्ट से डिजाइन तैयार करवाया जाएगा। ये ही नहीं चिल्ली झील के सुंदरीकरण के रूकावट बनी जमीन को नगर परिषद कलेक्टर रेट के हिसाब से खरीदेगी। यह जवाब मंगलवार को नगर परिषद अधिकारियों ने कार्यालय में निरीक्षण करने पहुंचे उपायुक्त जगदीश शर्मा को दिया है।
नगर परिषद अधिकारियों ने उपायुक्त को बताया कि करीब 500 गज जमीन इस प्रोजेक्ट में रूकावट बन रही है। जिसे खरीदा जाएगा। उपायुक्त ने चिल्ली सुंदरीकरण को लेकर डीएमसी को नगर परिषद, जनस्वास्थ्य विभाग और सिंचाई विभाग के अधिकारियों की बैठक बुलाकर तीन माह में प्रोजेक्ट शुरू करने के निर्देश दिए। चिल्ली झील सुंदरीकरण के लिए साढ़े 28 कनाल जमीन है। डीसी ने सीएम घोषणा में शामिल बैंक स्कवायर की रिपोर्ट मांगी। इस पर कार्यकारी अभियंता अमित कौशिक ने कहा कि बैंक स्कवायर की जमीन खरीदने के लिए तैयार है और सरकार के पास प्रस्ताव भेज रखा है। मंजूरी का इंतजार है। करीब 6 करोड़ से जमीन खरीदी जानी है।
सिंचाई विभाग ने तालाब खोदने में खर्च कर दिए सवा करोड़ रुपये
चिल्ली सुंदरीकरण प्रोजेक्ट सीएम घोषणा में शामिल है। इसके लिए सरकार की तरफ से करीब 13 करोड़ रुपये मिल चुके हैं। इसमें से 8 करोड़ रुपये जनस्वास्थ्य विभाग को नगर परिषद जारी कर चुका है। इसके अलावा करीब सवा करोड़ रुपये तालाब खोदने के लिए सिंचाई विभाग को जारी किए गए थे। सिंचाई विभाग सवार करोड़ से तालाब खोद चुका है लेकिन पिछले मानसून के दौरान जवाहर चौक में जलभराव होने के चलते इस तालाब में पानी डाल दिया गया था। इसके बाद इसे संभाला ही नहीं गया।
विज्ञापन
138 दुकानदार नहीं दे रहे किराया, डीसी बोले- रिकवरी क्यों नहीं की
नगर परिषद में निरीक्षण करने पहुंचे उपायुक्त ने किरायेदारों से रिकवरी की रिपोर्ट मांगी। जब डीसी ने रिपोर्ट देखी तो हैरान रह गए। नगर परिषद के 272 किराएदारों में से मात्र 134 दुकानदार ही किराया समय पर भर रहे है। इसके अलावा अन्य किरायेदार किराया नहीं दे रहे है। डीसी ने रिकवरी को लेकर जवाब मांगा तो अधिकारियों ने कहा कि 46 दुकानदारों के खिलाफ कोर्ट में केस है। डीसी ने कहा कि जब स्टे नहीं हुआ है तो रिकवरी क्यों नहीं की गई है। डिफाल्टर दुकानदारों को नोटिस जारी करके किराया वसूला जाए।
बीडीपीओ और मार्केट कमेटी कार्यालय का भी किया निरीक्षण
उपायुक्त जगदीश शर्मा ने बीडीपीओ कार्यालय व मार्केट कमेटी कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ बैठक कर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त जगदीश शर्मा ने विभिन्न प्रकार की सेवाओं व सुविधाओं की पड़ताल की।
कोट
बीडीपीओ, नगर परिषद व मार्केट कमेटी कार्यालय का निरीक्षण किया है। जनता को मिल रही सेवाओं व सुविधाओं की पड़ताल की है। अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ बैठक कर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।
-जगदीश शर्मा, डीसी, फतेहाबाद