{"_id":"632752cae8af464fc258c042","slug":"land-will-be-fixed-for-jail-in-one-village-of-dhingsara-kharakhedi-and-bighad-fatehabad-news-hsr642252873","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढिंगसरा, खाराखेड़ी व बीघड़ के किसी एक गांव में जेल के लिए तय होगी जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढिंगसरा, खाराखेड़ी व बीघड़ के किसी एक गांव में जेल के लिए तय होगी जमीन
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर की सबसे बड़ी परियोजनाओं में से एक जिला जेल के लिए गांव धांगड़ में जमीन का प्रोजेक्ट रद्द होने के बाद अब नई जमीन की तलाश तेज हो गई है। अब प्रशासन ने गांव ढिंगसरा, खाराखेड़ी व बीघड़ में जमीन की तलाश की है। दो दिन पहले उपायुक्त जगदीश शर्मा ने इन तीनों गांवों में जाकर साइट का निरीक्षण भी किया है। इनमें एक साइट का चुनाव करके रिपोर्ट प्रदेश सरकार को भेजी जाएगी।
गौरतलब है कि फतेहाबाद में जिला जेल बनाने की मांग आज की नहीं बल्कि काफी पुरानी है। साल 2005 में तत्कालीन मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला से लेकर प्रदेश में इसके बाद बने हर मुख्यमंत्री ने यहां पर जिला जेल बनाने की घोषणा की थी। जिला जेल बनने का रास्ता भी प्रशस्त हुआ और फतेहाबाद के गांव धांगड़ में 72 एकड़ जमीन का जिला जेल बनाने के लिए चुनाव भी कर लिया गया था। बता दें कि फतेहाबाद में प्रस्तावित जिला जेल के लिए बीघड़ के अलावा गांव ढिंगसरा व खाराखेड़ी के किसानों ने भी जेल के लिए अपनी जमीन देने का प्रस्ताव प्रशासन के पास रखा है। इन तीनों ही गांवों में कलेक्टर रेट काफी कम हैं। शुक्रवार को फतेहाबाद के डीसी जगदीश शर्मा ने राजस्व विभाग से संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को साथ लेकर तीनों गांवों में जेल के लिए जगह की जांच भी की है। संवाद
धांगड़ के किसान मांग रहे थे 50 लाख रुपये प्रति एकड़
नेशनल हाईवे स्थित गांव धांगड़ में जेल के लिए 72 एकड़ भूमि एक्वायर की जानी थी। विभाग ने इसकी ड्राइंग भी तैयार कर ली थी, लेकिन किसानों ने प्रति एकड़ 50 लाख रुपये मांगे थे, जबकि कलेक्टर रेट के अनुसार प्रति एकड़ 32 लाख रुपये बन रहे थे। रेट पर सहमति नहीं बनने के कारण धांगड़ में यह प्रोजेक्ट रिजेक्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
गांव बीघड़ की जमीन पर भी शुरू हुई थी प्रक्रिया
इसके बाद गांव बीघड़ की 45 एकड़ जमीन को इसके लिए चुना गया था। जेल की साइट के निरीक्षण को लेकर जुलाई 2022 में डीजीपी (जेल) अकील मोहम्मद ने इस क्षेत्र का दौरा किया था। उन्होंने जमीन साइट को लेकर कुछ ऑब्जेक्शन लगाए थे। उन्होंने जेल की दूरी हाइवे से अधिक होने सहित जमीन मालिकों व हिस्सेदारों में किसी प्रकार का विवाद न होने संबंधित कई बातें कही थी।
कोट
फतेहाबाद में जिला जेल के लिए गांव बीघड़, खाराखेड़ी व ढिंगसरा के ग्रामीणों ने अपनी जमीन देने के लिए आवेदन किया है। तीनों गांवों में जेल के लिए संभावित जगहों का दौरा किया गया है। सरकार को रिपोर्ट भेजी जाएगी और जो जगह जेल के लिए उचित होगी, उस पर आगामी कार्रवाई आरंभ की जाएगी।
-जगदीश शर्मा, उपायुक्त, फतेहाबाद