{"_id":"6a9ef35c34b209719e040dc9","slug":"lakh-cyber-fraud-involving-a-fake-job-offer-in-the-uk-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-160699-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: यूके में नौकरी का झांसा देकर 9.31 लाख की साइबर ठगी में महिला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: यूके में नौकरी का झांसा देकर 9.31 लाख की साइबर ठगी में महिला गिरफ्तार
विज्ञापन
फतेहाबाद। यूके भेजने और नौकरी दिलाने का झांसा देकर 9 लाख 31 हजार 500 रुपये की साइबर ठगी के मामले में साइबर थाना पुलिस ने महिला आरोपी पूजा को गिरफ्तार किया है। आरोपी दिल्ली के शकूरपुर आनंदवास की रहने वाली है।
साइबर क्राइम थाना प्रभारी निरीक्षक राहुल देव ने बताया कि गांव डांगरा निवासी मंजीत सिंह ने शिकायत दी थी कि उसकी इंस्टाग्राम पर एक युवती से पहचान हुई थी। बातचीत के दौरान युवती ने बताया कि उसका परिचित यूके में कारोबार करता है। वहां काम के लिए युवकों की जरूरत है।
युवती ने मंजीत सिंह और उसके रिश्तेदारों को यूके में नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। इसके बाद विदेश भेजने और हवाई टिकट सहित अन्य खर्च के नाम पर अलग-अलग बैंक खातों और ऑनलाइन माध्यम से 9 लाख 31 हजार 500 रुपये जमा करवाए लिए।
विज्ञापन
रुपये मिलने के बाद युवती ने फोन उठाना बंद कर दिया। उसने अपनी इंस्टाग्राम आईडी भी डिलिट कर दी। ठगी का पता चलने पर शिकायतकर्ता ने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दी। पुलिस ने 25 जून को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी।