{"_id":"6ace648f127d498bb205e14b","slug":"laborers-in-the-mandi-stopped-work-expressing-resentment-over-packaging-materials-and-the-requirement-for-repeated-cleaning-fatehabad-news-c-127-1-ftb1009-162893-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: मंडी में मजदूरों ने काम छोड़ा, बारदाने और बार-बार सफाई पर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: मंडी में मजदूरों ने काम छोड़ा, बारदाने और बार-बार सफाई पर जताया रोष
Tue, 13 Oct 2026 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 13 Oct 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
जाखल। अपनी मांगो को लेकर रोष जताते मजदूर। संगठन
जाखल। धान खरीद सीजन के बीच अनाज मंडी में मंगलवार को मजदूरों ने अपनी मांगों के समर्थन में काम बंद कर रोष प्रदर्शन किया। मजदूरों ने बार-बार धान की सफाई और पट्टी करवाने तथा खरीदे गए धान के लिए पर्याप्त बारदाना उपलब्ध नहीं होने पर नाराजगी जताई।
उन्होंने शहर में रोष मार्च निकालकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और मार्केट कमेटी सचिव अरविंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपा। मजदूरों का कहना है कि धान को खरीद के लिए तैयार करते समय वे एक बार सफाई कर उसकी पट्टी लगा देते हैं। इसके बावजूद उनसे बार-बार यही प्रक्रिया दोहराने को कहा जाता है।
इससे उन्हें एक ही फसल पर अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ती है। मजदूरों ने स्पष्ट किया कि वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत एक बार सफाई और पट्टी करने के लिए तैयार हैं लेकिन बार-बार एक ही काम नहीं करेंगे।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने खरीदे गए धान को भरने के लिए पर्याप्त बारदाना उपलब्ध करवाने की मांग भी उठाई। उनका कहना है कि बारदाने की कमी से खरीद के बाद की प्रक्रिया प्रभावित होती है और उन्हें परेशानी झेलनी पड़ती है। मजदूरों ने चेतावनी दी कि मांगों का समाधान होने तक वे काम पर नहीं लौटेंगे।
मार्केट कमेटी सचिव अरविंद्र कुमार ने कहा कि मजदूरों की मांगों पर जल्द संज्ञान लिया जाएगा। मजदूरों के काम बंद करने से मंडी में धान की सफाई, पट्टी और खरीद के बाद की प्रक्रिया प्रभावित होने की आशंका है। प्रदर्शन में विनोद कुमार, शंकर कुमार, जग्गी महल, राजेश कुमार, निर्मल, गौरव कुमार, जसवंत और शुभम सहित बड़ी संख्या में मजदूर शामिल हुए।