{"_id":"6772d8b5eb93d9db0e08df37","slug":"kuldeep-sharma-became-the-district-head-of-hasla-defeated-pradeep-by-150-votes-fatehabad-news-c-127-1-shsr1016-127166-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: प्रदीप को 150 वोट से हरा कुलदीप शर्मा बने हसला के जिला प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: प्रदीप को 150 वोट से हरा कुलदीप शर्मा बने हसला के जिला प्रधान
विज्ञापन
हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन के जिला प्रधान चुने गए कुलदीप शर्मा को निर्वाचन पत्र देते अधिका
फतेहाबाद। राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन के जिलास्तरीय चुनाव संपन्न हुए। चुनाव जिला प्रधान श्रीकृष्ण चंद व जिला कमेटी के सहयोग से हुआ।
इसमें राज्य कार्यकारिणी से पानीपत के जिला प्रधान अजेंद्र कुंडू टीम के साथ पर्यवेक्षक रहे। चुनाव में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भूना से राजनीति विज्ञान के प्रवक्ता कुलदीप शर्मा और डाइट मताना से रसायन विज्ञान के प्रवक्ता डॉ. प्रदीप लौरा के बीच सीधी टक्कर रही। कुलदीप को 345 वोट और प्रदीप लौरा को 195 वोट मिले।
कुलदीप शर्मा 150 वोटों से विजयी हुए। इससे पहले जिले के सभी खंडों से खंड-प्रधान सर्वसम्मति से चुन लिए गए थे। खंड जाखल से अवतार सिंह, खंड रतिया से रॉबिन सिंह, खंड फतेहाबाद से रवि कंबोज, खंड भट्टू कला से दिनेश कुमार, खंड टोहाना से राजेश कुमार और खंड भूना से सुनील को जिम्मेदारी मिली।
विज्ञापन
चुनाव संपन्न करवाने में चुनाव कमेटी में जय सिंह पानू, रोहतास कड़वासरा, कपिल जांगड़ा, अजमेर पूनिया, विजय भूना, रमेश जांडली, नरेश जांगड़ा, रॉबिन सिंह, नवीन शर्मा, रवि कंबोज, अमित पूनिया आदि ने पूरा सहयोग दिया।