फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Krishna, Surjit, Naveen, and Bagram won the Grain Market Traders' Association election

Fatehabad News: अनाजमंडी व्यापार मंडल चुनाव में कृष्ण, सुरजीत, नवीन और बागराम जीते

Sun, 13 Sep 2026 09:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 13 Sep 2026 09:59 PM IST
विज्ञापन
Krishna, Surjit, Naveen, and Bagram won the Grain Market Traders' Association election
शहर के दीप होटल में मतदान करने पहुंचे विधायक व व्यापरी बलवान सिंह दौलतपुरिया
फतेहाबाद। व्यापार मंडल अनाजमंडी के चुनाव में उपप्रधान पद पर कृष्ण कुमार, सचिव पद पर बागराम, सह-सचिव पद पर सुरजीत कुमार और कोषाध्यक्ष पद पर नवीन कुमार विजयी रहे। प्रधान रमेश तनेजा और वरिष्ठ उपप्रधान सुरेश जिंदल सर्वसम्मति से चुने गए।
विज्ञापन

शहर के दीप होटल में रविवार को व्यापार मंडल के तीन वर्षीय कार्यकाल के लिए चुनाव हुआ। चार पदों के लिए आठ उम्मीदवार मैदान में थे। मतदान सुबह 9 बजे शुरू हुआ और शाम 4 बजे तक चला। चुनाव अधिकारी गोपाल राय चौधरी ने बताया कि पूरी चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। परिणाम घोषित होने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाणपत्र दिए गए।
विज्ञापन

गोपाल राय ने बताया कि व्यापार मंडल में कुल 283 मतदाता हैं। इनमें 268 पुरुष और 15 महिला मतदाता हैं। मतदान में 274 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सचिव और कोषाध्यक्ष पद पर एक-एक मत रद्द हुआ। नौ मतदाता केंद्र तक नहीं पहुंचे। शाम 5 बजे चुनाव कमेटी ने परिणाम घोषित किए। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाणपत्र भी जारी किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
सर्वसम्मति से चुने गए पदाधिकारी हारे
चुनाव से पहले छह पदों पर सर्वसम्मति बनने की स्थिति थी। प्रधान पद पर रमेश तनेजा और वरिष्ठ उपप्रधान पद पर सुरेश जिंदल सर्वसम्मति से चुने गए। दोनों पदों पर मतदान नहीं हुआ। उपप्रधान पद पर हरभजन कंबोज के नाम पर भी सर्वसम्मति बनने की बात सामने आई थी। चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसी तरह कोषाध्यक्ष पद पर सुरेंद्र कुमार और सह-सचिव पद पर राजेंद्र कुमार के नाम पर सहमति बनी थी। दोनों उम्मीदवार चुनाव हार गए। सचिव पद पर बागराम ने सर्वसम्मति की स्थिति के बाद चुनाव में जीत हासिल की।

------
इस प्रकार रहे चुनाव के नतीजे
उपप्रधान पद पर कृष्ण कुमार और हरभजन कंबोज के बीच मुकाबला हुआ। कृष्ण कुमार को 179 मत मिले। हरभजन कंबोज को 95 मत मिले। कृष्ण कुमार ने 84 मतों से जीत दर्ज की। सचिव पद पर बागराम और ज्ञानचंद आमने-सामने रहे। बागराम को 153 और ज्ञानचंद को 120 मत मिले। बागराम 33 मतों से विजयी रहे। सह-सचिव पद पर राजेंद्र कुमार और सुरजीत कुमार के बीच मुकाबला हुआ। राजेंद्र कुमार को 121 और सुरजीत कुमार को 153 मत मिले। सुरजीत कुमार ने 32 मतों से जीत हासिल की। कोषाध्यक्ष पद पर सुरेंद्र कुमार और नवीन कुमार के बीच मुकाबला हुआ। सुरेंद्र कुमार को 131 और नवीन कुमार को 142 मत मिले। नवीन कुमार ने 11 मतों से जीत दर्ज की।

शहर के दीप होटल में मतदान करने पहुंचे विधायक व व्यापरी बलवान सिंह दौलतपुरिया

शहर के दीप होटल में मतदान करने पहुंचे विधायक व व्यापरी बलवान सिंह दौलतपुरिया

शहर के दीप होटल में मतदान करने पहुंचे विधायक व व्यापरी बलवान सिंह दौलतपुरिया

शहर के दीप होटल में मतदान करने पहुंचे विधायक व व्यापरी बलवान सिंह दौलतपुरिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed