फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Know India Block Level Competition

Fatehabad News: खंडस्तरीय भारत को जानो एवं राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता आयोजित

Fri, 18 Oct 2024 03:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 18 Oct 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
Know India Block Level Competition
भूना। भारत विकास परिषद (भाविप) शाखा की ओर से वीरवार को राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में खंडस्तरीय भारत को जानो एवं राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

समारोह में सनशाइन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के एमडी प्रेम सिंह नैन ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की जबकि अध्यक्षता भाविप के प्रांतीय महासचिव दीपक शर्मा ने की। शाखा सचिव प्रवीण कुमार धारनिया ने संचालन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के प्रांतीय संयोजक हुक्म चंद गोयल व सूचना तकनीक के नसीब सिंह आदमपुर क्विज मास्टर रहे। राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता के प्रकल्प संयोजक सुशील गिरधर, शाखा के संरक्षक बालकृष्ण गिरधर, कार्यवाहक प्रधान विनोद चुघ, सचिव प्रवीण धारणिया, दलबीर सिंह, महिला प्रमुख नीना चुघ, आत्म प्रकाश मेहता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



24 टीमों ने लिया भाग
- इस ब्लॉकस्तरीय प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग में 10 और वरिष्ठ वर्ग में 14 टीमों ने भाग लिया। कनिष्ठ वर्ग की प्रतियोगिता में श्री हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल प्रथम, आदर्श भारती इंटरनेशनल स्कूल द्वितीय, विश्वास नव शारदा पब्लिक स्कूल और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धौलू तृतीय रहा। जबकि वरिष्ठ वर्ग की प्रतियोगिता में विश्वास नव शारदा पब्लिक स्कूल प्रथम, राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वितीय, स्प्रिंगडेल्स फाउंडेशन हाईस्कूल तृतीय रहा। ब्लॉक स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता में संस्कार स्कूल प्रथम, गिल्ली मुंडी मेमोरियल कम्युनिटी स्कूल लहरियां द्वितीय और राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की टीम तृतीय रही। भूमिका हरीश वर्मा और राधा मिश्रा टोहाना निर्णायक रहे। सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed