{"_id":"61be1936b73aba55492b2171","slug":"knife-attack-on-class-12-students-three-injured-one-serious-fatehabad-news-hsr6197689127","type":"story","status":"publish","title_hn":"12वीं के छात्रों पर चाकू से हमला, तीन घायल, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12वीं के छात्रों पर चाकू से हमला, तीन घायल, एक गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद। शहर के बीघड़ रोड पर पेपर देकर लौट रहे बारहवीं कक्षा के छात्रों पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में तीन छात्र घायल हुए, इसमें एक छात्र गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसे नागरिक अस्पताल में लाया गया, यहां से रेफर कर दिया गया। हिसार के निजी अस्पताल में घायल छात्र का उपचार चल रहा है। हमले के पीछे कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है।
मामले में शहर पुलिस ने घायल छात्र गांव हड़ौली निवासी हसनप्रीत की शिकायत पर आरोपी सन्यास आश्रम रोड निवासी वीरू के खिलाफ रास्ता रोककर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में हसनप्रीत ने बताया कि वह फतेहाबाद के निजी स्कूल में बारहवीं कक्षा में पढ़ते है, उसके साथ जश्रप्रीत और कर्मसिंह भी पढ़ते हैं। तीनों जश्रप्रीत की गाड़ी में स्कूल आते हैं। आरोप है कि 15 दिसंबर को तीनों दोस्त गाड़ी में सवार होकर बीघड़ रोड पर पेपर देने के लिए गए थे। करीब डेढ़ बजे जब पेपर देकर लौट रहे थे तो बीघड़ रोड पर ही मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने गाड़ी रुकवा ली। जिसमें संयास आश्रम रोड निवासी वीरू था। आरोपी ने गाड़ी रुकते ही जश्रप्रीत पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद जब वह अपने दोस्त को बचाने के लिए आया तो तीन-चार मोटरसाइकिलों पर 7-8 युवक आए और हमला कर दिया। आरोपियों ने तीनों पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में उसे व जश्रप्रीत और कर्मसिंह को भी चोटें आई। लोगों की भीड़ एकत्र होने पर आरोपी अपने मोटरसाइकिलों पर सवार होकर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।