फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Knife and bike recovered from the killers

हत्यारोपियों से चाकू और बाइक बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Knife and bike recovered from the killers
फतेहाबाद। शहर के बीघड़ रोड पर 9 नवंबर की रात को युवक की हुई हत्या मामले में गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों से पुलिस ने रिमांड के दौरान चाकू और मोटरसाइकिल बरामद कर लिया है। रिमांड खत्म होने के बाद गिरफ्तार किए गए आरोपी हरनाम सिंह कॉलोनी निवासी इंद्रपाल उर्फ कुली, कालीदास कॉलोनी निवासी ललित उर्फ शेरू तथा अशोक नगर निवासी अनूप उर्फ मनी को कोर्ट में पेश किया गया, यहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक पुलिस ने आदर्श कॉलोनी निवासी सुखदेव की हत्या मामले में तीन आरोपियों को पकड़ा था। पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी अनूप उर्फ मनी ने बताया था कि सुखदेव ने अपने साथियों के साथ मिलकर 5 नवंबर को उसके पिता के साथ मारपीट की थी। इसी मारपीट का बदला लेने के लिए उसने अपने साथियों के साथ मिलकर सुखदेव की हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल किए गए चाकू और मोटरसाइकिल को बरामद करने के लिए कोर्ट से दो दिन के रिमांड पर लिया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed