{"_id":"614b73fb8ebc3e09db146965","slug":"knee-filled-water-from-105-mm-rain-fatehabad-news-hsr6124551149","type":"story","status":"publish","title_hn":"105 एमएम बारिश से घुटनों तक भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
105 एमएम बारिश से घुटनों तक भरा पानी
विज्ञापन
पानी में से गुजरते हुए लोग।
- फोटो : Fatehabad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में बुधवार को लगभग 105 एमएम बारिश हुई। बारिश से शहर से लेकर गांवों में भी सड़कों पर घुटने तक पानी जमा हो गया। सबसे ज्यादा नुकसान किसानों को हुआ है। नरमे व कपास की फसल पूरी तरह खराब हो गई है तो वहीं धान की फसलें भी कई जगहों पर बिछ चुकी हैं। सुबह करीब 7 बजे से बारिश शुरू हुई। लगभग दो घंटे तक जमकर बारिश हुई। इसके बाद बारिश की रफ्तार धीमी हो गई और करीब 12 बजे तक बूंदाबांदी चलती रही। सबसे ज्यादा बारिश फतेहाबाद व सबसे कम जाखल क्षेत्र में हुई है।
जिले में बारिश एक बार फिर आफत बन कर खड़ी हो गई है। बुधवार को हुई बारिश से बाजारों में जगह-जगह पानी भर गया। स्कूली बच्चों को सुबह स्कूल पहुंचने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा। सड़कों पर घुटनों तक पानी जमा रहा। बारिश से नुकसान भी काफी हुआ है। रविदास चौक के पास खंभा धंसने से ट्रांसफार्मर गिर गया। गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ। गांव कारियां में बिजली गिरी, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। नगर परिषद कार्यालय में अचानक तेज बिजली आने के कारण कई बिजली उपकरण जल गए। लगातार बारिश के चलते लघु सचिवालय परिसर की दीवारों से पानी टपकने लगा। शहर में भी जगह-जगह पानी दुकानों व घरों में घुस गया। इसके अलावा बारिश से नमी आने के कारण मकानों को भी नुकसान हो रहा है।
किसानों के लिए घाटे की बारिश
खेतों में खड़ी फसलें पकने वाली हैं। मगर बारिश ने फसलों को बुरी तरह बर्बाद कर दिया है। कपास व नरमे में बहुत नुकसान हुआ है। वहीं धान की फसलें भी कई जगहों पर बिछ चुकी हैं और उनमें पानी भरा हुआ है। ऐसे में धान की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। किसानों की चिंता ये है कि अभी बारिश का सीजन गया नहीं है। 27 सितंबर तक बारिश के आसार हैं। ऐसे में हर दिन की बारिश किसानों के लिए घाटे में बढ़ोतरी का कारण बनेगी।
विज्ञापन
कहां पर कितनी बारिश
फतेहाबाद 105
रतिया 83
टोहाना 26
भट्टूकलां 39
भूना 21
कुलां 23
जाखल 14 एमएम
तापमान में गिरावट
बारिश के चलते तापमान में काफी गिरावट आ गई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री व न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले अधिकतम तापमान 33 डिग्री के आसपास बना हुआ था।
27 तक बारिश के आसार : खीचड़
राज्य में 27 सितंबर तक बारिश के आसार हैं। 22 को अच्छी बारिश हुई है। अब 23 सितंबर को भी बारिश होने की संभावना है। इसके बाद 26 व 27 सितंबर को भी बारिश के आसार बने रहेंगे।
-डॉ. मदन खीचड़, अध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार।

तुलसीदास चौक पर पानी की निकासी के लिए पंपसेट लगाते हुए जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी।- फोटो : Fatehabad

शहर के जवाहर चौक में बारिश के कारण हुआ जलभराव।- फोटो : Fatehabad