फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Kirti of Fatehabad and her friend Neetu included in the list of Super-30 by Forbes India

हरियाणा: फतेहाबाद की कीर्ति और उसकी दोस्त नीतू को फोर्ब्स इंडिया ने सुपर-30 की सूची में किया शामिल, ये है वजह

Sun, 27 Feb 2022 12:46 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) 
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)  Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 27 Feb 2022 12:46 AM IST
सार

फतेहाबाद की कीर्ति जांगड़ा ने दोस्त के साथ पशुओं की खरीद-बिक्री के लिए ऑनलाइन बाजार बनाया। उन्होंने 50 लाख से कंपनी शुरू की। लोकप्रियता बढ़ी तो कम समय में ही निवेशकों से 167 करोड़ रुपये जुटा लिए।

विज्ञापन
Kirti of Fatehabad and her friend Neetu included in the list of Super-30 by Forbes India
अपनी दोस्त नीतू यादव के साथ कीर्ति जांगड़ा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के फतेहाबाद के सेठ बद्री प्रसाद डीएवी स्कूल फतेहाबाद की पूर्व छात्रा कीर्ति जांगड़ा (28) ने अपनी दोस्त नीतू यादव (26) के साथ मिलकर मवेशियों के व्यापार के लिए एनिमॉल नाम से ऑनलाइन प्लेटफार्म तैयार किया है। 2019 में 50 लाख रुपये से यह कंपनी शुरू की गई थी, लेकिन बहुत कम समय में इस कंपनी ने पशुओं के ऑनलाइन व्यापार में देश-विदेश में प्रसिद्धि प्राप्त कर ली है।

विज्ञापन


फोर्ब्स इंडिया के मुताबिक इस कंपनी ने नायाब और बेहतर कार्य की बदौलत निवेशकों से करीब 167 करोड़ रुपये जुटाए हैं। कंपनी का दावा है कि इस प्लेटफार्म से अब तक पौने दो लाख पशुपालक जुड़ चुके हैं और करीब 10 लाख खरीदारों को भी जोड़ा गया है। यही वजह है कि फोर्ब्स इंडिया ने इन दोनों को अंडर-30 आयु वर्ग में सुपर-30 की सूची में शामिल किया है।  
विज्ञापन


कीर्ति आईआईटी दिल्ली की राजस्थान निवासी अपनी सहपाठी नीतू यादव के साथ मिलकर देश और विदेश में भी पशुओं के ऑनलाइन व्यापार के लिए स्टार्टअप शुरू किया था। इन्होंने भारत में करीब 200 करोड़ रुपये के मवेशी बाजार को नया आयाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना है कि पशु बाजार में सकारात्मक सोच के साथ डिजिटल क्रांति शुरू की गई है।  दुग्ध क्रांति में भी यह कदम सकारात्मक साबित हो सकता है। लावारिस पशुओं की समस्या को दूर करने में भी यह प्लेटफार्म अहम भूमिका निभा सकता है।     

कृषि एवं तकनीकी कैटेगरी में कीर्ति और उसकी सहपाठी नीतू यादव को फोर्ब्स इंडिया ने अंडर-30 आयु वर्ग में सुपर-30 की सूची में शामिल किया है। संभावना जताई गई है कि आने वाले समय में यह स्टार्टअप भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए गेम चेंजर साबित हो सकते हैं।

स्कूल की प्रिंसिपल सुनीता मदान ने बताया कि कीर्ति शुरू से ही होनहार रही है। अपनी मेहनत और लगन से आईआईटी दिल्ली में चयनित हुई। इसके बाद उसने कृषि क्षेत्र में तकनीकी की सहायता से सुधारों पर काम करना शुरू कर दिया। कीर्ति के पिता सरकारी कर्मचारी हैं। 


मोबाइल एप के जरिये पशुओं का व्यापार
पशुओं की खरीद बिक्री के लिए कीर्ति की कंपनी ने एनिमॉल एप लांच की हुई है। इसके अलावा एनिमॉलडॉट इन के जरिये भी पशुओं की खरीद-बिक्री की जा सकती है। यह एप 100 किलोमीटर के दायरे में पशुओं की खरीद-बिक्री की जानकारी देता है। यह एप पशुपालन और पशुओं की बीमारी को लेकर परामर्श भी उपलब्ध करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed