फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Kilometer scheme driver handed over the steering of the bus to another youth, passengers created ruckus

Fatehabad News: किलोमीटर स्कीम के चालक ने अन्य युवक को थमाया बस का स्टीयरिंग, यात्रियों ने किया हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Kilometer scheme driver handed over the steering of the bus to another youth, passengers created ruckus
बस में चालक मामले को लेकर हंगामा करते हुए यात्रीगण
टोहाना। रोडवेज विभाग में किलोमीटर स्कीम के तहत चलने वाली बस में चालक की लापरवाही का मामला सामने सामने आया है। मंगलवार शाम को चालक द्वारा अपनी जगह अपने सहयोगी युवक को बस का स्टीयरिंग थमा दिया गया। बस के टोहाना पहुंचने पर अन्य वाहन चालकों को परेशानी हुई तो उन्होंने बस को रुकवा कर हंगामा कर दिया। लोगों के गुस्से को देख तुरंत युवक ने ड्राइवर सीट छोड़ दी और आनन-फानन में चालक सीट पर आकर बैठ गया।
विज्ञापन

इस दौरान यात्रियों ने मामले का वीडियो भी बना लिया। चालक द्वारा खुद बस चलाने की बात कही तो यात्रियों ने उसे झूठा बता दिया, इसके बाद चालक ने युवक के रोडवेज में अप्रेंटिस पर लगे होने की बात कही। इस मामले पर कार्रवाई करते हुए बुधवार को रोडवेज विभाग के स्टेशन सुपरवाइजर विनोद कुमार ने उक्त लापरवाह बस चालक को नौकरी से हटा दिया है।
विज्ञापन

उकलाना से टोहाना आ रही थी बस
यात्रियों ने बताया कि मंगलवार शाम बस उकलाना से टोहाना आ रही थी, टोहाना के समीप पहले चालक बस को लापरवाही से तेज रफ्तार मेंं चला रहा था। उन्होंने देखा कि बिना वर्दी में बैठा युवक बस चला रहा था और चालक -परिचालक बस में दूसरी सीटों पर बैठे थे। इस पर उन्होंने वीडियो बनाया और हंगामा शुरू कर दिया। वीडियो बनता देख युवक तुरंत चालक की सीट से उठ गया। युवक का नाम राकेश कुमार बताया जा रहा है। वहीं, चालक ने पहले कहा कि बस वो ही चला रहा था, दूसरा युवक नहीं। बाद में जब सवारियों ने बताया कि युवक ही बस चला रहा था तो चालक ने कहा कि युवक बस चलानी सीख रहा है। लोगों ने सवाल उठाया कि ड्राइविंग सीखने के लिए अलग से बस है तो यात्रियों की जान जोखिम में क्यों डाली तो इस पर चालक और परिचालक जवाब नहीं दे पाए। बस में सवार यात्रियों ने सरकार व प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है हालांकि कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट

किलोमीटर स्कीम के तहत चलने वाली बस में चालक की लापरवाही का मामला सामने आया था। उक्त बस चालक को नौकरी से हटा दिया है लेकिन इस मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं आई है।
-विनोद कुमार, स्टेशन सुपरवाइजर, रोडवेज विभाग, टोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed